back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में सफाईकर्मियों से मारपीट, विरोध में हड़ताल पर गए कर्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड के के नेउरी पंचायत के रूपनगर गांव में सफाई व्यवस्था आज से चरमरा गई। ठीक दुर्गापूजा के मौके पर सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। कारण यह है कि सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।

- Advertisement -

वजह यह है कि कर्मी के साथ मारपीट की गई थी। उनके साथ दुव्यर्वहार किया गया था। नाराज होकर आधा दर्जन सफाईकर्मियों ने काम छोड़कर हड़ताल का रूख कर लिया है। इससे दुर्गापूजा पर व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं, कर्मियों ने एसडीओ उमेश कुमार भारती तक अपनी बात पहुंचा दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीच सड़क पर गोबर का पथार हटाने को लेकर विवाद हो गया। कर्मी अपना काम कर रहे थे। सफाई के लिए जैसे ही कर्मियों ने गोबर हटाना शुरू कर दिया कि महेश यादव सबसे उलझ गए। मारपीट तक कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: देवघर में मोबाइल गुम, दरभंगा में खाता साफ! Cyber Fraud का ऐसा खेल कि आप भी हो जाएंगे हैरान... पढ़िए एक छोटी सी चूक

इससे गुस्साए लोगों ने अपनी बात एसडीओ उमेश कुमार भारती के पास रखते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही, कर्मी के साथ मारपीट व वदसुलकी के मामले में आधा दर्जन सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर नेउरी पंचायत में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन कर्मी शिवनगर घाट से रूपनगर गांव तक सफाई में जुटे थे। इसी बीच महेश यादव के घर के नजदीक सफाई कर्मी जैसे ही सफाई करते पहुंचे। वहां बीच सड़क पर मवेशी के गोबर का पथार लगा था।

सफाई कर्मी इस गोबर को जैसे ही बीच सड़क से हटाना शुरू किया, फिर क्या था। महेश यादव सफाई कर्मी को गाली गलौज करते हुए कर्मियो के साथ मारपीट करने लगे।  इससे नाराज सफाई कर्मियों ने काम करना छोड़ दिया। साथ ही इसकी सूचना सीओ और बीडीओ को मोबाइल पर दी।

वहीं, बाद में सफाईकर्मी दिल खुश यादव समेत आधा दर्जन सफाई कर्मी अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Power Cut, रविवार को महा-ब्लैकआउट! 5 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

आधा दर्जन सफाई कर्मियों ने एसडीओ के कार्यालय में लिखित आवेदन देते हुए न्याय व सुरक्षा का गुहार लगाई है। इस संबंध में एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...

Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

Bihar Government Scheme: जब सरकार की नज़रें गांवों की तरफ़ मुड़ती हैं, तो विकास...

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें