spot_img

मंत्री संजय कुमार झा ने पूछा, Patna से ज्यादा Darbhanga का हवाई टिकट क्यों, जवाब दे एयरपोर्ट अथॉरिटी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से पूछे सवाल, आखिर कबतक चलता रहेगा ऐसा

spot_img
- Advertisement -

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने फिर दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के कष्ट को लेकर सरकार को घेरा है। पूछा है आखिर कब तक दरभंगा से हवाई यात्रा करने वाले इतनी महंगी टिकट कटवाते रहेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने एक्स पर अपने दर्द का इजहार करते हुए पोस्ट किया है। लिखा है कि मिथिला वासियों को कबतक महंगे किराया का बोझ उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इसपर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

- Advertisement -

दरअसल, पटना से दिल्ली के लिए फ्लाइट का जितना किराया है, उससे दो गुणा से ज्यादा दरभंगा एयरपोर्ट के लिए लोगों को पे करना होगा। वहीं, दरभंगा बेंगलुरू का टिकट सातवें आसमान पर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather उत्तर- पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट : 19 जिलों में आफत, देखें पूरी लिस्ट!

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से सवाल पूछा है। कहा कि दशहरा के अगले दिन 25 अक्टूबर 2023 को यदि कोई व्यक्ति हवाई मार्ग से दरभंगा से दिल्ली जाना चाहे, तो उसे करीब पंद्रह हजार किराया देना होगा। पटना से दिल्ली जाना चाहे तो उसे मात्र 6 हजार किराया देना होगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार CM सम्राट चौधरी ने बताया 'अंदर की बात', कैसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी ! ... कि 'कभी सोचा नहीं था' ... नीतीश कुमार के कहने पर?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है जब उड़ान स्कीम के तहत शुरु किए गए दरभंगा एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु आने जाने वाली उड़ानों के एविएशन टरबाइन फ्यूल पर बिहार सरकार सिर्फ एक प्रतिशत टैक्स लेते है। जबकि पटना एयरपोर्ट के लिए टैक्स में छूट लागू नहीं है ऐसे में दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली किराया पटना की तुलना में काफी कम होना चाहिए, लेकिन स्थिति बिल्कुल उल्टा है। बेंगलुरू से दरभंगा का किराया अक्टूबर के अंतिम दिन ग्यारह हजार के करीब है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कर्ज नहीं चुकाया तो खैर नहीं! इस तारीख तक है आखिरी मौका, नहीं तो होगा एक्शन

संजय झा ने आगे लिखा है कि उनके साथी ने बताया कि 22 अक्टूबर को दिल्ली से दरभंगा आने का किराया 29000 रुपए से अधिक था इसके साथ उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के सामने अपनी मांगे रखी है और दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन के लिए हवाई किराए पर पूर्ण विचार करने के लिए कहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nepal Earthquake | नेपाल में आया बड़ा भूकंप ! बाढ़ और कहर के बीच देर रात 5.0 रिक्टर स्केल से डोली धरती – ...

Nepal Earthquake: बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल में मंगलवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पहले तिब्बत में भी आए थे झटके।#NepalEarthquake,#NepalFloods,#EarthquakeNews

भागलपुर में 8 CM उछली गंगा का कहर! शहर में घुसा पानी, कई मोहल्ले जलमग्न, NH-80 बंद, एक बच्चे की मौत, फोरलेन पर खतरा...

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शहरी इलाकों में पानी घुस गया है, NH-80 बंद है और सुल्तानगंज में एक बच्चे की डूबन#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver

दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी ! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन- ज़हरीले! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर...

Bihar EOU Raid: बिहार EOU ने दरभंगा के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। मोतिहारी के चिरैया स्थित लालबेगिया गांव में मंगलवार सुबह E#BiharEOURaid,#CorruptionBihar,#MotihariNews

बिहार CM सम्राट चौधरी ने बताया ‘अंदर की बात’, कैसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी ! … कि ‘कभी सोचा नहीं था’ … नीतीश...

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्#BiharPolitics,#SamratChoudhary,#NitishKumar