spot_img

Madhubani के झंझारपुर में पॉस्को का कुख्यात अपराधी चकमा देकर फरार, नहीं पकड़ पाई 9 थानों की पुलिस

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: पॉस्को एक्ट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची 9 थाने की पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ मो.तौकीर, गिरफ्तारी को लेकर 9 थाने के पुलिस ने एक साथ की थी छापेमारी, कुख्यात अपराधी है पॉस्को एक्ट का मुख्य आरोपी मो. तौकीर, रुद्रपुर थाना में दर्ज हैं 9 मामले,पुलिस के काम में बाधा डालने पहुंची दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। पॉस्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची 9 थाने की पुलिस को चकमा देने में एक बार फिर मो. तौकीर सफल रहा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरणा गांव में झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में 9 थानों की पुलिस जब गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य अभियुक्त फरार हो गया। वहीं पुलिस के काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ मारपीट के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  1 अक्टूबर से जेब पर सीधा असर! बिहार समेत देशभर में बदल रहे ये 7 नियम, तुरंत जान लें

गिरफ्तार किए गए दोनों महिला की पहचान अब्दुल जब्बार के 25 वर्षीय पुत्री सूफिया परवीन और पत्नी रजिया जब्बार के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि पॉस्को एक्ट के मुख्य आरोपी एक बार फिर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसका बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। रुद्रपुर थाने में ही उस पर 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों में बड़ा फैसला! शिक्षकों के मोबाइल पर लगा बैन, अब पढ़ाई पर ही होगा ध्यान | जानिए क्या बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बता दें कि बीते 16 अक्टूबर को मुख्य आरोपी मो.तौकीर को रुद्रपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में उसके घर गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ आरोपित के परिजनों के द्वारा बदसुलूकी की सूचना की भी खबर थी।वहीं इस मामले को लेकर जब झंझारपुर के एसडीपीओ अशोक कुमार से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वो विफल रहा।

यह भी पढ़ें:  भारतीय मूल के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI का सबसे बड़ा एक्शन! अब 10 करोड़ का इनाम, क्या होगा अगला कदम?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports