spot_img

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल की सेवा में करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, सीवान, सारण और सहरसा में संपत्ति उजागर होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education Corruption: बिहार के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हुआ है। आय से 72.35% अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों में सहरसा में तैनात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजित अमर को निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में इस भ्रष्ट अधिकारी की साढ़े चार साल की नौकरी में करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह बड़ा एक्शन लिया है।

- Advertisement -

साढ़े चार साल की नौकरी, करोड़ों की काली कमाई

शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन ने 29 सितंबर को अजित अमर के निलंबन का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी द्वारा 7 अगस्त को दी गई जानकारी के आधार पर हुई। ईओयू ने 5 अगस्त 2026 को अजित अमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इसके बाद डीपीओ के सीवान, सारण और सहरसा स्थित चार ठिकानों पर सघन छापेमारी की गई, जिससे उनकी अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ।

सहरसा में तैनात शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजित अमर के खिलाफ डीए केस दर्ज कर 4 ठिकानों पर छापा मारा गया। इस अधिकारी के खिलाफ आय से 72.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। लिहाजा अजित अमर को सस्पेंड किया जाता है।

- Advertisement -

जांच में सामने आया कि फरवरी 2022 में सेवा में आने के बाद अजित अमर ने लगभग साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में मात्र 38 लाख रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किए। इसके बावजूद उन्होंने बेहिसाब चल-अचल संपत्ति खड़ी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पोहद्दीबेला में रात भर दहकी आग, तीन बेजुबान गायें जिंदा जलीं; अब प्रशासन से मदद की गुहार

किन ठिकानों पर हुई छापेमारी और क्या मिला?

ईओयू की टीम ने सीवान के दारौंदा थाना अंतर्गत रैनी स्थित पैतृक मकान, सहरसा के नया बाजार स्थित किराये का आवास, सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष और छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की। इस दौरान कई चौंकाने वाले दस्तावेज और संपत्ति मिली है।

  • जमीन: डीपीओ ने अपनी पत्नी पूजा कुमारी के नाम पर सारण के एकमा में छह बीघा 9 कट्ठा 8 धूर (481.36 डिसमिल) जमीन खरीदी। दस्तावेजों में इसकी कीमत 41.50 लाख रुपये दर्ज है, लेकिन जांच एजेंसी को इससे अधिक रकम चुकाने के सबूत मिले हैं।
  • आभूषण: अजित अमर के निजी आवास से 40.05 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए। 2023 से 2025 के बीच 27 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदने के दस्तावेज भी ईओयू के हाथ लगे हैं।
  • मकान: सीवान में अपनी पैतृक जमीन पर 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से एक भव्य मकान का निर्माण कराया गया है।
  • वाहन: एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक यामाहा एफएच बाइक भी खरीदी गई है।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

अजित अमर की पोस्टिंग सहरसा में हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें सारण (छपरा) में डीपीओ (योजना एवं लेखा) के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया। इसी दौरान उन पर भ्रष्टाचार के माध्यम से अवैध धनार्जन के आरोप लगे। स्थानीय जिला प्रशासन की जांच के बाद उन्हें वापस सहरसा भेज दिया गया था। इस निलंबन के बाद अजित अमर पर कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच जारी रहेगी, जिससे बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo

कठुआ CISF कैंप में मामूली बहस में बिछ गई लाशें| सनकी जवान ने कर दी असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की गोली मारकर हत्या

Kathua Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित CISF कैंप में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। एक बहस के बाद हुई फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों ने जान गंवा दी। आरोपी अभ #KathuaFiring,#CISFTragedy,#JammuKashmirNews