spot_img

Darbhanga के केवटी में गड्ढे में पांव फिसला, डूबकर वृद्ध की मौत

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा पंचायत अंतर्गत रसलपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृत वृद्ध की शिनाख्त उक्त गांव के सुन्दर मांझी (95) के रूप में की गई है।

- Advertisement -

मृतक के पुत्र गंगा राम मांझी ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गांव स्थित बाध में शौच करने के लिए गए थे। इसी क्रम में उनका पांव अचानक फिसल गया और वे उक्त पानी भरे गड्ढे में चले गए।

- Advertisement -

काफी देर होने पर जब वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन के क्रम में उनका शव पानी भरे गड्ढे में उपलाता हुआ मिला। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने रसलपुर गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव को उसके स्वजन को सिपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU से आईं आवाज...पर्यावरण बचाने के लिए दरभंगा गंभीर, किया मंथन, 'नेचुरल डेमोक्रेसी' को बताया भविष्य का विकल्प
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...