spot_img

Darbhanga के बिरौल में भीषण सड़क हादसा, Sisouni-Shankar Lohar Road पर टकराई 2 बाइक, 1 की मौत, तीन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। सिसौनी-शंकर लोहार मुख्य पथ पोखराम में सिसौनी और पोखराम की ओर आ रही दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पोखराम गांव निवासी लाल बिहारी चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र कौशल चौधरी (Two bikes collide in Biraul, 1 dead, 3 serious) की मौत हो गयी।

- Advertisement -

वहीं, तीन अन्य सवारों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज डीएमसीएच चल रहा है जहां से एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा सिसौनी-शंकर लोहार मुख्य पथ पर उस दौरान हुआ जब सिसौनी और पोखराम से तेजी आ रही दो बाइकोंं की सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। इसमें तीन लोगों पोखराम के ही 17 वर्षीय रितेश चौधरी, 18 वर्षीय विक्रम चौधरी एवं तरवारा गांव के कैलाश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र धीरज मंडल बुरी तरह जख्मी हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बड़ी खबर है! Sanskrit University Exams: 7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन, जान लें पूरा शेड्यूल

तत्काल स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर सभी तीनों को इलाज के लिये डीएमसीएच ले जाया गया है। इसमें धीरज की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हालांकि, स्थानीय लोग और परिजन चारों को लेकर डीएमसीएच पहुंचे थे लेकिन कौशल चौधरी की मौत डीएमसीएच पहुंचने से पहले ही हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची बेंता ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मौत की सूचना मिलते ही पोखराम गांव में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया किएक युवक की मौत हो गई है। वहीं गंभीरावस्था में एक युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जबकि दो अन्य युवकों का इलाज दरभंगा में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport Security: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF संभालेगी, Darbhanga पहुंची Central Industrial Security Force के 145 अधिकारियों-जवानों की टीम

Darbhanga Airport Security: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा...

Aurangabad News: औरंगाबाद तिलक समारोह में जा रहे युवक को बस ने रौंदा, गंभीर हालत

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने खुशियों...

Darbhanga News: स्कूल के लिए निकले दो दोस्त पहुंच गए दरभंगा Railway Station, अब कोर्ट में अटका मामला

Darbhanga Railway Station: बचपन में कई बार बच्चों की शरारतें उन्हें ऐसी जगह पहुंचा...

Darbhanga News: बड़ी खबर है! Sanskrit University Exams: 7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15 केंद्रों पर होगा आयोजन, जान लें पूरा शेड्यूल

Sanskrit University Exams: दरभंगा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है! कामेश्वर...