spot_img

Darbhanga में महाकवि विद्यापति के साहित्य को आत्मसात कर मिथिला समेत बिहार और देश का मान बढ़ाने का लें संकल्प

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी में शनिवार को महाकवि विद्यापति एवं परमहंस बाबा साहेब राम स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश झा (Take a pledge to assimilate Vidyapati’s literature in Darbhanga) ने की।

- Advertisement -

संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. त्रिलोक झा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व भगवती सरस्वती, महाकवि विद्यापति एवं बाबा साहेब राम के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

- Advertisement -

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि महाकवि विद्यापति की प्रतिष्ठा मिथिला ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत में है। हम सभी को उनके साहित्य को आत्मसात कर मिथिला सहित प्रदेश व देश का मान बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में नाबालिग की गला घोंटकर हत्या, धर्म परिवर्तन से इनकार पर गईं जान, पढ़िए पिता ने क्या कहा!

परमहंस बाबा साहेब राम के विषय में उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति तथा संस्कृत प्राच्य विद्या के संरक्षण संवर्धन एवं समाज के हित को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की स्थापना बाबा साहेब राम के नाम पर संत सियाराम दास जी ने की।

वर्तमान में इस महाविद्यालय में परंपरागत विषय में व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष एवं वेद -कर्मकांड के साथ- साथ आधुनिक विषय में हिन्दी, अंग्रेजी,समाजशास्त्र, कंप्यूटर लैब के शिक्षण की व्यवस्था है।ये सभी बाबा साहेब राम के प्रेरणा व प्रभाव से ही संभव हुआ है।

कार्यक्रम में डा. त्रिलोक झा, डा.पुष्पा कुमारी, डा.राजकिशोर मिश्र, डा. प्रबोध नारायण ठाकुर, डा.अनिता कुमारी, डा.संतोष कुमार पाठक आदि के अलावा मगन कुमार झा, सत्यम पराशर सहित अन्य कई मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...