back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 | शिक्षक बनने वालों के लिए बड़ी खबर: 7 दिसंबर से शुरु होगी दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, हो जाइए तैयार, BPSC की आ गई गाइडलाइन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

7 दिसंबर से दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरु हो रही है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। इस परीक्षा को लेकर बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर परीक्षा के बारे (Second phase teacher recruitment examination will start from December 7) में पूरी जानकारी दी।

- Advertisement -

सात दिसंबर से BPSC की ओर से शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के परीक्षा की शुरुआत हो रही है। ये परीक्षा 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित हो रही है. ये परीक्षा कुल 1,22,286 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

- Advertisement -

यह परीक्षा 7,8,9,10, 14, 15 व 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में एक पाली में होगी। दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2 दिसंबर को जारी होगा। कल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

सर्वोच्च न्यायालय की ओर से पारित न्यायादेश के आलोक में D.EL.Ed की डिग्री मान्य है। अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षक जो 10.08.2017 के पूर्व से कार्यरत है उनकी 18 माह की D.EL.Ed डिग्री मान्य होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ (Size 25 kb, Dimention 250×250) अपने Dashboard में Login कर अपलोड करना होगा उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। डाउनलोड किये गये e-Admit Card में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड (Centre Code) एवं जिला का नाम अंकित रहेगा।

वहीं,अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रथम चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर कहा कि टीआरई 1 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट देना हमारी पहली प्राथमिकता नहीं है। रिजल्ट तभी निकलेगा, जब हम इसके लिए तैयार हो जाएंगे। बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि इस बार ओएमआर शीट में ही रौल नंबर भरना होगा। इसमें गोला भरना है।

अतुल प्रसाद ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए लगभग 8,41,835 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। पिछले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट भरने में काफी गलती थी। इसलिए इस बार अभ्यर्थियों ने पहले ही इसका अभ्यास कर लिया है ताकि कोई परेशानी नहीं हो।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: IPS सुनील नायक की गिरफ्तारी पर सस्पेंस, आंध्र पुलिस पटना में क्यों हुई फेल?

बीपीएससी के अनुसार, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 10 दिसंबर, 12 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को बिहार के विभिन्न जिलों मे एकल पाली में पटना जिला स्थित परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 14 और 15 दिसंबर को बिहार के 9 जिला (पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, सारण, दरभंगा एवं पूर्णियां) में प्राथमिक (वर्ग 1 से 5) और उच्च माध्यमिक (वर्ग 11 से 12) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वर्ग 1-5 से संबंधित अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि कंडिका 07 में वर्णित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश पर सहमति व्यक्त करते हुए Admit card download करने संबंधी प्रक्रिया करेंगे। वैसे अभ्यर्थी जो शिक्षा विभाग एवं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के अन्तर्गत शिक्षक पद के लिए (वर्ग 6-8, संगीत/कला विषय को छोड़कर) आवेदन किये हैं तथा दोनों विभाग के लिए अलग-अलग विषयों का चयन किया गया है, उन्हें केवल शिक्षा विभाग के लिए चयनित विषय के परीक्षा में सम्मिलित होना है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्रइब उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा श्रुतिलेखकों की सूची तैयार कर दिव्यांग अभ्यर्थी वाले केन्द्र को उपलब्ध करायेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के ढाई घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा एवं परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घंटा पूर्व (11.00 बजे पूर्वाद्ध) परीक्षा कक्ष में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Week: बिहार पुलिस वीक में मिलेगा सुरक्षा को नया आयाम, पटना में भव्य शुभारंभ

परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों के गहन जांच के साथ e-Admit Card एवं आधार कार्ड से मिलान करने के बाद e-Admit Card के बार-कोड स्कैनिंग किया जाएगा। इसके बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर निर्धारित समय (ढाई घंटा पूर्व) पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक की ओर से प्रतिनियुक्त व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

वहीं,अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रथम चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर कहा कि टीआरई 1 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट देना हमारी पहली प्राथमिकता नहीं है। रिजल्ट तभी निकलेगा, जब हम इसके लिए तैयार हो जाएंगे। बीपीएससी अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि इस बार ओएमआर शीट में ही रौल नंबर भरना होगा। इसमें गोला भरना है।

ओएमआर शीट पर एक गोला के अतिरिक्त अन्य गोला या किसी तरह का डॉट नहीं लगाएं। क्योंकि सिस्टम के साथ मानवीय परीक्षण भी किया जाएगा। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रत्येक सेंटर पर विशेष जांच की व्यवस्था की गई है। हर दिन अलग-अलग जिलों में अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं।

9 दिसंबर को बिहार के सर्वाधिक 555 सेंटर पर परीक्षा लिए जाएंगे। अध्यक्ष ने टीआरई 2 के रिजल्ट के साथ सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का इशारा भी किया। उनका कहना है कि हम बीपीएससी की अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट पर भी फोकस कर रहे हैं। एनआईओएस के डीएलएड वालों का क्या होगा? इस सवाल के जवाब में कहा कि एनआईओएस का सर्टिफिकेट जो सुप्रीम कोर्ट के आलोक में वैद्य है। उनका ही मान्य होगा। उनको इसके लिए अंडरटेंकिंग देना होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Meat Shop Ban: बिहार में मांस-मछली की दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिना लाइसेंस वाले सावधान!

वरीय उप समाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाए। जिला पदाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त किये जाने वाले स्टैटिक एवं जोनल दंडाकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त्ति तीन दिसंबर तक निश्चित रूप से करते हुए आयोग को भी एक प्रति उपलब्ध कराया गया है। वीक्षकों की केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पांच दिसंबर तक किया जाए।

6-8 एवं वर्ग 9-10 से संबंधित वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने सामाजिक विज्ञान या विषय का चयन किया है, वे इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र में किसी दो विषय जिसमें से एक विषय इतिहास या भूगोल विषय अनिवार्य है, का चयन करके ही Admit card download से संबंधी आवश्यक प्रक्रिया करेंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी अर्थात 1 घंटा पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात् Used OMR Answer Sheet को सील बंद कराने के पश्चात् ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें।

सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे। 7 परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी दिनांक-05.12.2023 से उपलब्ध करायी जायेगी अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

90 दिनों के सबसे किफायती Recharge Plans: एयरटेल, जियो या बीएसएनएल, कौन देगा बेहतर डील्स?

Recharge Plans: मौजूदा दौर में जब मोबाइल कनेक्टिविटी हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता बन...

Alia Bhatt Film ‘अल्फा’ ने ठुकराया 215 करोड़ का OTT ऑफर, अब सीधे सिनेमाघरों में होगी एंट्री!

Alia Bhatt Film: बॉलीवुड की 'गंगूबाई' आलिया भट्ट एक बार फिर पर्दे पर धमाल...

Darbhanga News: खाकी ने निभाया Benipur Blood Donation Camp में इंसानियत का फर्ज, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

Benipur Blood Donation Camp: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें