spot_img

रेलयात्री कृपया ध्यान दें…यह ट्रेन Darbhanga से Ayodhya होते Delhi जाएगी…यही तो है Amrit Bharat Express

spot_img
- Advertisement -

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अमृत भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी झंडी दिखाने वाले हैं। इसके बाद पहली बिहार के लिए ट्रेन दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जाएगी। वहीं, दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से (Amrit Bharat Express will run from Darbhanga to Delhi via Ayodhya) बेंगलुरु जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,भारतीय रेल एक नई पहल करने जा रही है और वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा भी, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराए ने भारतीय रेल के इस आधुनिक प्रयोग को निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सफर मुश्किल बना दिया।

- Advertisement -

देश की आम जनता की इसी जरूरत को देखते हुए  22 बोगियों वाली इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल के हैं। लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक हैं। CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप (नल) के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट को दो टूक: महिला की सलवार उतारने की कोशिश- उसकी छाती दबाना -'ये रेप का प्रयास नहीं' | मांगा SC ने HC से जवाब!

वंदे भारत ट्रेन जैसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड अमृत भारत एक्प्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने की योजना है, ताकि देश की आम जनता रेलवे की आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सके। देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से शुरू होगी। इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Election बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या होगा आपका भविष्य! | 50% आरक्षण और 122 जातियां

देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत माता सीता के जन्मस्थली से भगवान श्री राम की जन्मस्थली को जोड़ेगी। इस ट्रेन की शुरुआत की तारीख उस दिन रखी गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे।

और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी, जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा जिन दो अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे, उनमें से पहली बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जाएगी। वहीं, दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Flood Update सुल्तानगंज और भागलपुर शहरी के बाद कहलगांव में भी गंगा का पानी लाल निशान के नीचे! अब आगे क्या जानिए

Bhagalpur Flood Update: बिहार के भागलपुर जिले के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सुल्तानगंज और भागलपुर शहरी क्षेत्र के बाद अब #BhagalpurNews,#BiharFlood,#GangaRiver

Darbhanga News जाले में दिव्यांग बच्चों की बल्ले-बल्ले! 68 की जांच, 21 को मिलेंगे मुफ्त उपकरण, जानें कब है अगला शिविर

Jale Divyang Camp: जाले में दिव्यांग बच्चों के लिए लगे शिविर में 68 बच्चों की जांच हुई, जिसमें से 21 को सहायक उपकरण मिलेंगे। 23 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें स #DarbhangaNews,#DivyangSahayata,#BiharEducation

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का सबसे बड़ा हमला: ‘वोट चोरी हुई है’, CEC ज्ञानेश कुमार से बोले- ‘सरकारी गवाह बनो’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में 'वोट चोरी' का आरोप लगाया, CEC ज्ञानेश कुमार से 'सरकारी गवाह' बनने की अपील की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला द #RahulGandhi,#ElectionCommission,#VoteTheft

बिहार में फिर ये कैसा अपहरण ! स्कूल जा रही छात्रा को कार से खींच बक्से में किया बंद, फिर…

Bihar Kidnapping: सारण के मशरक में दिनदहाड़े स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छात्रा को बक्से में बंद हालत में स #BiharNews,#SaranCrime,#Kidnapping