spot_img

Madhubani में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरिसब मध्य विद्यालय के समीप स्टेट हाईवे-52 पर साईकिल और टैंपों की टक्कर में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। जिसमें से साईकिल सवार और टैंपों सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है़।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरेर थाना क्षेत्र के नवटोली गांव के बिकाउ मुखिया के पुत्र सतीश मुखिया (25) अपने साईकिल से बेनीपट्टी से अपने घर जा रहा था। साथ ही टैंपों मधुबनी से बेनीपट्टी की ओर आ रही थी।

- Advertisement -

 

जिसमें रहिका थाना क्षेत्र के बह्तरा टोल के राम बहादुर यादव उनकी पत्नी शोभा देवी, उनकी भावो फूलो देवी तथा पुत्रवधू रेखा देवी तथा श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के भौतिकी विषय के अतिथि शिक्षक मधुबनी निवासी रमण कुमार झा सवार थे। शिक्षक श्री झा विद्यालय तथा रामबहादुर यादव सपरिवार महिला सहायता समूह के कार्यों से आ रहे थे।

 

बताया जा रहा है़ कि सरिसब मध्य विद्यालय के निकट साईकिल सवार नशे में रहने के कारण अपनी साईड छोड़ बीच सड़क पर आ गया, जहां तेज रफ्तार टैंपों अनियंत्रित होकर साईकिल सवार को ठोकर मारते हुए तीन पलटी मारते हुए विद्यालय के समीप पहुंच गयी। दुर्घटना में साईकिल सवार के कमर और सिर में काफी चोटें आयी है।

 

वहीं टैंपों में सवार शोभा देवी नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। इधर, दुर्घटना होते ही विद्यालय सहित आसपास के लोग जुटे और आनन – फानन में डायल 112 पुलिस, बेनीपट्टी थाना पुलिस और एंबुलेंस कर्मी को सूचना दी। जिसके बाद ताबड़तोड़ तीन से चार एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मी द्वारा स्थिति नाजुक देख साईकिल सवार सतीश और टैंपों में सवार महिला शोभा देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है़। इधर, घटना के बाद भीड़ जुटने से पूर्व टैंपों चालक भाग निकलने में सफल हो गया।

 

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस स्थल पर पहुंच टैंपों जब्त कर जांच में जुट गयी है़।टैंपों अनियंत्रित होकर साईकिल सवार को ठोकर मारते हुए तीन पलटी मारते हुए विद्यालय के समीप पहुंच गयी।

 

दुर्घटना में साईकिल सवार के कमर और सिर में काफी चोटें आयी है़। वहीं टैंपों में सवार शोभा देवी नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। इधर, दुर्घटना होते ही विद्यालय सहित आसपास के लोग जुटे और आनन फानन में डायल 112 पुलिस, बेनीपट्टी थाना पुलिस और एंबुलेंस कर्मी को सूचना दी।

 

जिसके बाद धड़ाधड़ तीन से चार एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मी द्वारा स्थिति नाजुक देख साईकिल सवार सतीश और टैंपों में सवार महिला शोभा देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है़।

इधर, घटना के बाद भीड़ जुटने से पूर्व टैंपों चालक भाग निकलने में सफल हो गया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस स्थल पर पहुंच टैंपों को जप्त कर जांच में जुट गयी है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis