spot_img

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | एसडीपीओ नेहा कुमारी का लोकसभा चुनाव को लेकर क्राइम कंट्रोल पर पूरा फोकस, थानाध्यक्षों को सौंपा टास्क

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | एसडीपीओ नेहा कुमारी का लोकसभा चुनाव को लेकर क्राइम कंट्रोल पर पूरा फोकस है। इसको लेकर थानाध्यक्षों को उन्होंने आज टास्क सौंप दिया है।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | 107 और सीसीए के कार्रवाई में तेजी लाएं

टास्क में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 107 और सीसीए के कार्रवाई में तेजी लाने का सभी एसएचओ को निर्देश देती हुई एसडीपीओ नेहा कुमारी ने कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए बिंदुबार तैयारी रखने को कहा है। जैसा कि आप देशज टाइम्स की तस्वीर में देख रहे हैं  बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक करतीं एसडीपीओ नेहा कुमारी अपराध नियंत्रण पर फोकस के साथ लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने की स्पष्ट हिदायत देतीं क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में विशेष रूप से सजग रहें

बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, सीसीए कार्रवाई, सरस्वती पूजा के दौरान क्षेत्र में विशेष रूप से सजग रहने को कहा है।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | विधि और शांति, क्राइम कंट्रोल,अभियान चलाकर तस्करों और आरोपियों की गिरफ्तारी की करें तैयारी

साथ ही, विधि व शांति व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण पर फोकस, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने,अभियान चलाकर तस्करों और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, गुंडा परेड करवाने,जनता दरबार से आये हुए आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने, ससमय कांडों का प्रतिवेदन भेजने की बात कही है।

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | सभी एसएचओ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई व सीसीए कार्रवाई में तेजी लाएं

केस डायरी अद्यतन संधारित करने, ससमय मॉर्निंग, दिवा,संध्या व रात्रि गश्ती निकालने व वाहन जांच करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी एसएचओ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई व सीसीए कार्रवाई में तेजी लायें।

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | बेवजह घूमते मिले कोई तो पूछताछ करें, कार्रवाई की जद में अगर है तो…

सभी एसएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए पैनी नजर बनाये रखें। साथ ही रात में 11 बजे के बाद सड़क पर बिना वजह घूमने वाले लोगों से पूछताछ करें। एसडीपीओ ने सभी एसएचओ को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और अभियान चलाकर शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का भी निर्देश दिया।

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | वाहन जांच में लाएं तेजी, एक जगह नहीं, अलग-अलग

उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। समय-समय पर थाना के निकट सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जगह बदल-बदल कर वाहन जांच अभियान चलाते रहें। समय से एसआर और नन एसआर कांडों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। एसडीपीओ ने एसएचओ को क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया।

Madhubani Crime News | Benipatti Crime News | बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, पुनि सह बेनीपट्टी के एसएचओ गौतम कुमार, साहरघाट एसएचओ अरविंद कुमार-4,अरेर के एसएचओ नेहा निधि,मधवापुर के एसएचओ पंकज कुमार चौधरी,खिरहर एसएचओ सुप्रिया कुमारी,पतौना के राजकुमार पंडित,औंसी के विकास कुमार,बिस्फी एसएचओ राजकुमार राय, हरलाखी के जितेंद्र सहनी और रीडर रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis