spot_img

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | दिल्ली… हालात बेकाबू, कीलें बिछी सड़कों पर भी रूक कहां रहा किसानों का सैलाब…कुछ पत्थर उड़े, कुछ आंसू गैस उड़े

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | दिल्ली… हालात बेकाबू, कीलें बिछी सड़कों पर भी रूक कहां रहा किसानों का सैलाब…कुछ पत्थर उड़े, कुछ आंसू गैस उड़े। देश भर के अनेक किसान यूनियनों के आह्वान पर आज दिल्ली कूच में क्या दिखा।

- Advertisement -

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त। बार्डर पर उन्हें रोकने के लिए खासे इंतजाम

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त। हालांकि कथित तौर पर यह देश के लगभग 200 किसान यूनियनों का आंदोलन है पर मुख्य तौर पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान ही इसमें प्रमुख रूप से शामिल होने वाले हैं। इसीलिए इन राज्यों से लगने वाले सिंघु बार्डर और गाजीपुर बार्डर पर उन्हें रोकने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है

किसान आंदोलन (Farmers Protest) के ऐलान से दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर मल्टी लेयर बैरिकेडिंग और हजारों जवान तैनात हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर किसानों के आंदोलन के दौरान अराजकता फैलने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर दिखना शुरू हो गए हैं। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | सो, सबसे पहले खबर वहीं से जहां अखिलेश यादव हैं

सो, सबसे पहले खबर वहीं से जहां अखिलेश यादव हैं। अखिलेश लिखते हैं, किसानों के हितैषी चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी का ये कैसा सम्मान है कि भाजपा सरकार किसान-आंदोलन के लिए कीलें बिछा रही है, सच तो ये है कि भाजपा सरकार अपनी कमी छिपा रही है। पूरी दुनिया भाजपा की दमनकारी नीतियों को देख रही है।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | अब भाजपा सरकार से त्रस्त 140 करोड़ का देश एक साथ खड़ा हो रहा है, जो उन्हें…

भाजपा ने देश के लोकतंत्र की सड़क खोद दी है। और स्वतंत्रता की राह में जो कँटीले तार बिछाए हैं उनसे पूरी दुनिया में देश की छवि तार-तार हो गयी है। अब भाजपा सरकार से त्रस्त होकर 140 करोड़ का देश एक साथ खड़ा हो रहा है, जो उन्हें ‘400 पार’ नहीं ‘400 पर हार’ देगा। एकता की आवाज़ लोहे की कीलें गला देगी।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge भी जमकर लड़ाई में कूद पड़े

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge भी जमकर लड़ाई में कूद पड़े। कहा, कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूक़ें… सबका है इंतज़ाम, तानाशाही मोदी सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम ! याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान ? 10 सालों में

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं —

मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं —2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी। स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक़ Input Cost + 50% MSP लागू करना MSP को क़ानूनी दर्जा अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज़ उठाने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी “किसान न्याय” की आवाज़ उठाएगी। हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे !

यह भी पढ़ें:  Bihar Home Guard Bharti: बिहार में 13,500 पदों पर बंपर भर्ती को मिली मंजूरी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन!

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control |  किसान अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ दिल्ली लगातार पहुंच रहे हैं

इधर, MSP समेत विभिन्न मांगों के साथ किसान अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ दिल्ली लगातार पहुंच रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दिल्ली से सटे कई बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जगह जगह बैरिकेडिंग तो की ही गयी है, वर्जित वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए सड़कों पर जगह-जगह कटीली पट्टियां भी बिछाई गयी हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Driving Licence: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस पास करना आसान नहीं, जानें नए Automated Testing System नियम

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

इधर, किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर,किसानों का अब अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू है। उधर, पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | कई प्रमुख किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट भी स्टॉप 

उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कई प्रमुख किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट भी स्थगित कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ में कई स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | किसान अब दिल्ली की तरफ कूच भी करने लगे हैं

किसान अब दिल्ली की तरफ कूच भी करने लगे हैं। वहीं भारी संख्या में किसानो के दिल्ली आगमन के दौरान दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। किसान आंदोलन की वजह से आवाजाही में हो रही दिक्कत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर किसी भी वकील को आवाजाही की वजह से दिक्कत हो रही है तो हम उस हिसाब से समय में बदलाव अवश्य करेंगे। इसी बीच इधर शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव करने की सूचना मिली है।

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | माहौल बिगाड़ का प्रयास कर रहे हैं

हालांकि मीडिया खबरों की माने तो ये पत्थरबाज़ किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ का प्रयास कर रहे हैं।इन साड़ी चीज़ों के चलते शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar DA Hike: 9 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

kisan Andolan | Farmers Protest | Delhi Out Of Control | दिल्ली आने से रोककर अपनी हताशा छिपा रही है

कांग्रेस ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को दिल्ली आने से रोककर अपनी हताशा छिपा रही है। किसान अन्नदाता है। उसे दिल्ली आने से नहीं रोका जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया है, जैसे किसी दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर हमला बोल दिया हो। कांग्रेस मोदी सरकार से पूछना चाहती है कि क्या देश के अन्नदाता न्याय मांगने दिल्ली नहीं आ सकते? क्या सरकार मानती है कि किसान दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं? देश के अन्नदाता प्रधानमंत्री और देश की सरकार से न्याय न मांगे, तो कहां जाएं? जब किसान आंदोलन पूरी तरह शांतिप्रिय है तो फिर किसान की राह में कीलें और कंटीली तारें क्यों? क्या मोदी सरकार को देश की मिट्टी का दर्द और आत्महत्या करते अन्नदाताओं की वेदना सुनाई नहीं देती?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: पंचायत कार्यपालक सहायक का अनुबंध रद्द, DM Anand Sharma का कड़ा एक्शन, जानें Panchayat Executive Assistant पूरा मामला

Panchayat Executive Assistant: मधुबनी में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। जिलाधिकारी आनंद...

Puducherry CM: एन. रंगासामी ने ली पांचवीं बार शपथ, जनता के लिए तुरंत किए कई बड़े फैसले

Puducherry CM: पुडुचेरी की सियासत में एक बार फिर एन. रंगासामी का जलवा देखने...

Darbhanga Power Cut: कल इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली रानी, देखें पूरी लिस्ट

Darbhanga Power Cut: अगर आप दरभंगा में रहते हैं और 14 मई 2026 को...

CBSE 12th Result जारी, जानिए लड़कियों ने मारी बाजी या लड़कों ने?

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित...