spot_img

Delhi Factory Fire | दिल्ली में 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, धमाके में उड़ा फैक्टरी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Delhi Factory Fire | दिल्ली में 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, धमाके में उड़ा फैक्टरी। वारदात दिल्ली के अलीपुर में एक पेंट फैक्ट्री का है जहां बीती रात आग लगने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल हैं।

- Advertisement -


- Advertisement -

Delhi Factory Fire | रिहायशी इलाके में फैक्टरी में आग लगने के बाद कई धमाके हुए

अलीपुर के रिहायशी इलाके में फैक्टरी में आग लगने के बाद कई धमाके हुए। इससे आग तेजी से फैल गई और चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के बीच कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि मौके का फायदा उठाकर हरियाणा का रहने वाला फैक्टरी मालिक अखिल जैन फरार हो गया।

- Advertisement -


Delhi Factory Fire | फैक्टरी में दो और लोगों के फंसे होने की संभावना

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक फैक्टरी में दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है। मालूम हुआ है कि फैक्टरी करीब 8-10 साल पुरानी है। केमिकल में ब्लास्ट हुआ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में सास की नृशंस हत्या, बहू लाठियों से पीटा, गला रेता, दोनों आंखें फोड़ी, पढ़िए -Murder में क्रूरता की सारी हदें 'कपड़े बदलकर' पार!


Delhi Factory Fire | पेंट फैक्टरी में हादसे के समय मजदूर कार्य में जुटे थे, अचानक लगी आग

अलीपुर के रिहायशी इलाके में फैक्टरी में आग लगने के बाद कई धमाके हुए। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्टरी में हादसे के समय मजदूर कार्य में जुटे थे, अचानक लगी आग के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका तक न मिला। आग इतनी भयानक थी कि लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रहीं थीं।


Delhi Factory Fire | आग ने स्टेशनरी व टेलर की दुकान, सैलून, ढाबा, किराना स्टोर व सामने वाले घरों को चपेट में ले लिया

फैक्टरी में केमिकल के ड्रम होने के कारण आग तेजी से फैल गई, चीख-पुकार के बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के बीच कई लोग मामूली घायल हो गए। आग ने स्टेशनरी व टेलर की दुकान, सैलून, ढाबा, किराना स्टोर व सामने वाले घरों को चपेट में ले लिया।


Delhi Factory Fire | तुरंत मौके पर 22 गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना गुरुवार देर शाम की है। जैसे ही आग की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली तो तुरंत मौके पर 22 गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्टरी में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ।


Delhi Factory Fire | किसान आंदोलन की वजह से सड़कों पर जाम लगा हुआ था,

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया है कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन किसान आंदोलन की वजह से सड़कों पर जाम लगा हुआ था, जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान


Delhi Factory Fire | हमें मौके पर पहुंचने में 45 मिनट लग गए

अधिकारी ने कहा, “हमें आग लगने की सूचना रात 8:30 बजे मिली। हमारी गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं, लेकिन किसान आंदोलन की वजह से सड़कों पर जाम लगा हुआ था। जिसके कारण हमें मौके पर पहुंचने में 45 मिनट लग गए।”

यह भी पढ़ें:  Danapur Railway News: दानापुर ट्रेन डिले भैया! चोरों ने काटा सिग्नल केबल, पटना-दिल्ली रूट पर 13 ट्रेनें घंटों रुकीं


Delhi Factory Fire | अगर जाम नहीं होता तो हम शायद समय रहते आग पर काबू पा लेते और जानमाल का नुकसान नहीं होता

उन्होंने कहा कि अगर जाम नहीं होता तो हम शायद समय रहते आग पर काबू पा लेते और जानमाल का नुकसान नहीं होता। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के इलाज का भी पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE 12th Result जारी, जानिए लड़कियों ने मारी बाजी या लड़कों ने?

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित...

Hajipur Hostel: अवैध हॉस्टलों पर डीएम वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, संचालन पर तत्काल रोक

Hajipur Hostel: वैशाली जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब बेहद सख्त...

Bihar Fuel Consumption: बिहार फ्यूल कंजम्पशन पर PM Modi की अपील बेअसर, इलेक्ट्रिक कार के पीछे 120 तेल वाली गाड़ियां!

Bihar Fuel Consumption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल और डीजल...

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...