spot_img

Darbhanga News | Biraul News | बिरौल Regional Research Center के किसानों के बहुरेंगे दिन, मखाना, सिंघाड़ा और मछली उत्पादन में आएगी नई क्रांति

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul News | बिरौल Regional Research Center के किसानों के बहुरेंगे दिन, मखाना, सिंघाड़ा और मछली उत्पादन में आएगी नई क्रांति। इसकी कवायद आज से हो गई है जहां बिरौल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बिरौल के प्रक्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र जाले दरभंगा की ओर से जलवायु अनुकूल खेती पर एक क्रमशाला एवं दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे फसल को नुकसान को कम करने पर जोर

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे फसल को नुकसान को कम करने पर बल दिया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | अनुसूचित जनजाति उप योजना से ये मिला सामान

इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति उप योजना के अंतर्गत विभिन्न उपादानों का वितरण भी किया गयाl इसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, सह निदेशक अनुसंधान डॉ. एस के ठाकुर, कृषि विज्ञान के जाले दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर, कृषि विज्ञान केंद्र मधुबनी के अध्यक्ष डॉ. एस के गंगवार, वैज्ञानिक दिनेश राय, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बिरौल के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. साजिद हुसैन, सहायक निदेशक उद्यान नीरज कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी कविता एवं जन प्रतिनिधि संजय पासवान उपस्थित थेl

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | किसानों को मिल रहा कई योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में उपस्थित किसान एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि किसानों के कल्याण और कृषि के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपया सहायता राशि दी जा रही है। किसानों को पेंशन देने के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | आर्थिक विकास और सामाजिक सुरक्षा के नए द्वार खोला जा रहा है

वहीं दस हजार एफपीओ के गठन एवं संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्रक योजना की शुरुआत की गई है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के एक लाख करोड़ रुपए के कृषि अवसंरचना कोष बनाया गया है। इस दौरान सांसद ने कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी कृषि योजना के माध्यम से आय के नए श्रोत का सृजन कर किसानों के आर्थिक विकास और सामाजिक सुरक्षा के नए द्वार खोला जा रहा है। कृषि बजट को 2013-14 के मुकाबले 5.6 गुना बढ़ चुकी है।

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा को कई दशक बाद मिला दर्जा

सांसद ने कहा कि मखाना के विकास और ग्लोबल मार्केटिंग के लिए भारत सरकार ने केंद्रीय बजट में दस हजार करोड़ रुपए के बजट प्रावधान किया है। मखाना अनुसंधान केन्द्र दरभंगा को कई दशक बाद पुनः राष्ट्रीय दर्जा देने के साथ निदेशक की नियुक्ति करने का कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मिथिला के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मखाना का जीआई टैग मिथिला मखाना के नाम से करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | बिरौल के विकास के सहभागी बनेंगे हमारे किसान

उन्होंने क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान बिरौल के विकास के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास करने की घोषणा भी की। साथ ही, किसानों को मखाना सिंघाड़ा एवं मछली के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई क्रांति से जोड़ने को कहा गयाl

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | किसानों से आगे आने और जुड़ने का आह्वान

कृषि विज्ञान केंद्र जाले दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने इस क्षेत्र के किसानों को कृषि के विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करने एवं कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों के लिए चल रहे विभिन्न योजनाओं को इस क्षेत्र के किसान तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहीl

Darbhanga News | Biraul Regional Research Center | मौक पर इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मणिकांत मिश्र, मुनीन्द्र यादव, विनय पासवान, माधव चौधरी, अजय बिरौलिया, महावीर सिंह, सुबित पाठक, सीताराम जी, अमित कुमार सिंह, राजकुमार सहनी, रंजीत झा, घनश्याम चौधरी, अवधेश पासवान, दिनेश यादव, संजय झा, राम भजन पासवान, शंभू चौधरी, रामनाथ सहनी, अश्विनी सारंगी, गंगा पासवान, भगवान ठाकुर, रतन सहनी, सुनील झा समेत दर्जनों लोग और किसान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis