spot_img

Citizenship Amendment Act News | देश में किसी भी क्षण लागू हो जाएगा CAA…आ रहा Notification

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को तेजी से नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए) का नोटिफिकेशन आज जारी किया जा सकता है। Lok Sabha elections से पहले BJP का बड़ा दांव, Congress बोली, सत्ता में आएंगें तो कर देंगे खल्लास। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

Citizenship Amendment Act News | देश में किसी भी क्षण लागू हो जाएगा CAA…आ रहा Notification  नागरिकता कानून (CAA) को लागू करने को लेकर आज रात तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) अब भारत में लागू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय सीएए नियमों को लागू करने की अधिसूचना आज जारी कर सकता है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Citizenship Amendment Act News | पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को तेजी से नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए)  2019 में पास हुआ था। इसके पास होने के बाद देशभर में विरोश प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

- Advertisement -


Citizenship Amendment Act News | गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले माह ही कहा था

गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले माह ही कहा था कि सीएए को लागू करने के लिए नियमों की घोषणा जल्द होगी। तब उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यह घोषणा होगी। ऐसे में यह वक्त आ गया है जहां CAA -2019 को लेकर राजनीति लंबे समय से गरमाई राजनीति में एक नया मोड़ आने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rail Project: बिहार में बदलेगी तस्वीर, 160 KM/H की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें, जानिए मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी- दरभंगा -रक्सौल- नरकटियागंज में Rail Project की हर बात


Citizenship Amendment Act News | किसी भी क्षण गृह मंत्रालय CAA की अधिसूचना जारी कर सकता है।

जानकारी के अनुसार, किसी भी क्षण गृह मंत्रालय CAA की अधिसूचना जारी कर सकता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को तेजी से नागरिकता देने के लिए विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए) के कार्यान्वयन के नियम लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किए जाने की संभावना है। चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। चुनाव का कार्यक्रम अगले पखवाड़े में घोषित किया जा सकता है।


Citizenship Amendment Act News | आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आने से पहले सीएए के नियम जारी किये जा सकते हैं

आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आने से पहले सीएए के नियम जारी किये जा सकते हैं। जब सीएए के नियम जारी हो जाएंगे, तो मोदी सरकार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 तक आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों – को भारतीय नागरिकता देना शुरू कर देगी।


Citizenship Amendment Act News | सीएए दिसंबर 2019 में पारित हुआ था। और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई

सीएए दिसंबर 2019 में पारित हुआ था। और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। हालांकि, अभी तक कानून को लागू नहीं किया जा सका है और इसके क्रियान्वयन के लिए नियम जरूरी हैं। संसद द्वारा सीएए पारित होने के बाद देश के कुछ हिस्सों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनों के दौरान और पुलिस कार्रवाई में सौ से अधिक लोगों की जान चली गई।


Citizenship Amendment Act News | गृह मंत्रालय ने आवेदकों की सुविधा के लिए एक पोर्टल तैयार किया है

गृह मंत्रालय ने आवेदकों की सुविधा के लिए एक पोर्टल तैयार किया है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एक अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को घोषित करना होगा कि वे किस वर्ष बिना यात्रा दस्तावेजों के भारत में आए थे। आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। कानून के अनुसार सीएए के तहत तीनों पड़ोसी देशों के बिना दस्तावेज वाले अल्पसंख्यकों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  National News: अब नहीं मिलेंगी LPG सब्सिडी, बड़ा झटका! अब लाखों लोगों को नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, सरकार ने बदले नियम


Citizenship Amendment Act News | भाजपा सरकार के CAA को लेकर कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया

वहीं, भाजपा सरकार के CAA को लेकर कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी और हम CAA को रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘असम में बाहर से आए लोगों के वैध तरीके से निवास की अंतिम तारीख 1971 है, लेकिन सीएए इसे हटा देगा क्योंकि उसमें अंतिम तारीख 2014 होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Bihar Driving Licence: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस पास करना आसान नहीं, जानें नए Automated Testing System नियम

Driving Licence: बिहार में गाड़ी चलाने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ी तैयारी...

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर खान सर का बड़ा हमला, NTA को बताया ‘धोखेबाज एजेंसी’, पढ़िए -पीएम मोदी से क्या कहा!

NEET Paper Leak: देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET UG परीक्षा...