spot_img

Madhubani News | मधुबनी Bihar Board 12th Inter Result में छाया आकाश, बना जिला टॉपर, साइंस में तीसरा रेंक लाकर आकाश ने दिखाया दम

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी Bihar Board 12th Inter Result में आकाश ने शानदार प्रदर्शन कर अपने जिला का नाम रौशन कर दिया है। आकाश जिला टॉपर बना है, जहां उसने साइंस में तीसरा रेंक लाकर बेहतरीन परिणाम दिखाएं हैं। शिक्षा की यह चहकती खबर बासोपट्टी से है जहां आकाश ने साइंस संकाय में जिला टॉपर की सूची में तीसरा रेंक लाकर अपने माता-पिता अरविंद कुमार पांडेय उर्फ विनोद पांडेय का मान सम्मान के साथ चमकाया है।

- Advertisement -

Madhubani News | लगन और निष्ठा की मिसाल बना है आकाश

अगर आप पूरी लगन व निष्ठा किसी भी कार्य को करते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। सीमित संसाधन में स्वयं की मेहनत से इंटर साइंस संकाय में जिला टॉपर बन ऐसा ही उदाहरण आकाश ने पेश किया है। प्रखंड क्षेत्र के घोरबंकी गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय उर्फ विनोद पांडेय के छोटे पुत्र आकाश कुमार पांडेय ने साइंस संकाय में जिले में तीसरा रेंक लाकर परिजनों संग प्रखंड का नाम रौशन किया है।

- Advertisement -

Madhubani News | ईश्वर सच्चिदानंद प्लस टू विद्यालय का छात्र और सेल्फ स्टडी को बनाया टॉपर बनने का हथियार

शनिवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी रिजल्ट के बाद सभी छात्रों में अपना परिणाम देखने की उत्सुकता थी। परिणाम देखने के बाद जिलावार टॉपर की सूची में अपना नाम देख आकाश की खुशी बढ़ गई। आकाश ईश्वर सच्चिदानंद प्लस टू विद्यालय का छात्र है। उसने साइंस संकाय में कुल 454 अंक प्राप्त किया है।

- Advertisement -

Madhubani News | पिता की किसानी, मां की मेहनत साकार

जानकारी के अनुसार, आकाश बासोपट्टी में रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को पाया है। उनके पिता एक सामान्य किसान हैं। साथ ही एक छोटी सी कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी मां गृहणी हैं।

Madhubani News | कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम

आकाश बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। उसने मैट्रिक में 94.3 प्रतिशत मार्क्स लाकर अपने विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद से उसने कड़ी मेहनत कर कुछ दिन एक निजी कोचिंग में पढ़ाई की और स्वयं के मेहनत से आज जिला टॉपर की सूची में अपनी जगह बनायी है।

Madhubani News | जुड़वां भाई भी कॉमर्स में बढ़ाया मान

वहीं आकाश के जुड़वां बड़े भाई ने कॉमर्स संकाय में 420 प्राप्तांक लाकर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय इन्होंने अपने माता पिता और गुरुजनों को दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत… आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में किसानों को पिछले कई महीनों से गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सनहपुर पावर सब-स्टेशन से जुड़े रतनपुर, ब्रह्मपुर पूर्वी व पश्#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis

Bihar में पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार! 20 हजार में खरीदा था भारत में ‘घुसने का रास्ता’, अब दलाल नेटवर्क की खैर नहीं

Bihar Police: बिहार के बांका में एक बांग्लादेशी दंपति और उनके दो बच्चों को बिना वैध वीजा के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने 20 हजार रुपये देकर दलाल क#BiharPolice,#BankaNews,#IllegalImmigration

DARBHANGA NH पर खूनी लूट: रात में बाइक सवार को घेरकर चाकू मारा, स्प्लेंडर प्लस छीनकर भागे बदमाश!

Darbhanga Loot: दरभंगा-जयनगर NH 527B पर मोहनी पुल के पास हथियारबंद लुटेरों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया. मारपीट कर नकदी, मोबाइल और स्प्लेंडर प्लस बाइक छीन ली. पीड़ित पर#DarbhangaLoot,#BiharCrime,#NH527B

खुशखबरी! बिहार से इन 5 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, अब आसानी से मिलेगा टिकट

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पटना-हावड़ा, पटना-चेरलापल्ली और रक्सौल-LTT सहित 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर तक बढ़ा दिया ह#BiharTrainNews,#IndianRailways,#SpecialTrains