- Advertisement -
भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल के बराव गांव पर कैंसर कहर बरपा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ वर्षों के भीतर 20 लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं। एक दर्जन लोग इस बीमारी से पीडि़त होकर मौत से संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। मामला प्रकाश में तब आया जब किसी ने फोन पर इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक भाई दिनेश को दी।
आरा, deshaj times। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में न तो प्रशासन ने और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने पहल की है। ऐसे में यहां के लोग मौत के मुंह में जाने को विवश हैं।वर्तमान में इस बीमारी से लड़ रहे रामजी सिंह समेत अन्य की कई रोगियों की आर्थिक स्थिति खराब है। वे महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं।
- Advertisement -
इन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता है। इस मामले में पूर्व विधायक भाई दिनेश कहा कि मैंने ग्रामीण जनता को आश्वासन दिया है कि राज्य के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व भारत सरकार को पत्र लिखकर इस मामले से सभी को अवगत कराऊंगा। साथ ही मांग करूंगा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजकर पीड़ितों की जांच करवाएं और रोकथाम का उपाय करवाएं।
- Advertisement -







