spot_img

Bihar News| Sitamarhi News | हाइवे लुटेरा गैंग के 9 Inter District Criminals धराए, असलहा बरामद

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News | हाइवे लुटेरा गैंग के 9 Inter District Criminals धराए हैं। इनके पास से असलहा बरामद किया गया है जो सीतामढ़ी और पुपरी हाइवे पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते थे। अंतर जिला हाइवे लुटेरा गैंग का सीतामढ़ी पुलिस ने पर्दाफाश कर करते हुए गिरोह के नौ अपराधियों को दबोचा है। इसमें मुजफ्फरपुर से चार सगे भाई और सीतामढ़ी के लुटेरे शामिल हैं।

- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News| तीन कट्टा, 3 कारतूस, पुपरी और सीतामढ़ी में लूटी गई बाइक भी बरामद

लूट व हत्या के बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनएच 77 पर लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूटी गयी दो बाइक भी बरामद की है। साथ ही अपराधियों के पास से तीन कट्टा, 3 कारतूस, पुपरी और सीतामढ़ी में हुए लूट कांड में लूटी गई ग्लैमर और अपाचे बाइक को भी बरामद किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ से टूटे घरों को मिलेगी बड़ी मदद! केंद्र सरकार ने किया PM आवास का ऐलान, CM सम्राट चौधरी ने भी संभाला मोर्चा |

Bihar News| Sitamarhi News| मुजफ्फरपुर के चार सगे भाई का था गैंग में अहम रोल

गिरफ्तारों की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना वार्ड 11 भतहंडी निवासी सह वर्तमान में नगर थाना के बरियारपुर बिस्मिल्लाह चौक निवासी शेख मोहम्मद हसन के पुत्र शेख रेयाज उर्फ रेहान उर्फ गुड्डु, शेख इरफान उर्फ रेहान, शेख सद्दाम, शेख रिजवान, नगर थाना के भूपभैरो निवासी स्व. बच्चु पासवान के पुत्र रतनेश कुमार, बरियारपुर वार्ड 37 निवासी सत्यनारायण पासवान के पुत्र सुनिल कुमार व विन्दा राय के पुत्र भरत राय के रूप में की गई है।

- Advertisement -

Bihar News| Sitamarhi News | मिली थी जानकारी, लूट गैंग है एक्टिव, फिर पुलिस की बिछी जाल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले गिरोह के 5 सदस्यों को अवैध हथियारों और लूट की गई बाइक के साथ पकड़ा।

यह भी पढ़ें:  Delhi High Court हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से तीखा सवाल: आरक्षण पर प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कैसे कर सकते हैं आप?' | पढ़िए - जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के तीखे सवाल

Bihar News| Sitamarhi News | पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, चल रही आगे की तहकीकात

इसके बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इनकी निशानदेही पर 4 और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 3 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 2 लूट की घटनाओं में इस्तेमाल की गईं बाइक और छिनतई के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी लोगों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उनकी आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS खुशखबरी! दरभंगा AIIMS से चमकेगी गांवों की किस्मत, जानिए कैसे होगी लाखों की कमाई?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News केवटी में पुलिस का बड़ा एक्शन! घर से निकली 15 लीटर शराब, तस्कर रंगे हाथ धराया | मारपीट में लालबाबू पकड़ाया

Kewati Liquor Seizure: केवटी पुलिस ने बनवारीपट्टी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.240 लीटर शराब जब्त की और एक तस्कर बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी क#BiharNews,#LiquorSeizure,#KewatiPolice

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने दिखाया ‘बदला स्वरूप’, जेपी गंगा पथ पर दिखा अद्भुत नज़ारा!

Bihar Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने अपने बदलते स्वरूप का भव्य प्रदर्शन किया। पटना के जेपी गंगा पथ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर उ#BiharNews,#SamratChoudhary,#JPGangaPath

‘हर मैदान फतेह सोसाइटी’ के सहज दुग्गल पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच !बेटियों के साथ धक्का- मुक्की से टूट गए | मची फलों...

Bihar Flood Relief: सितंबर की शुरुआत से ही बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों में 50 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय म#BiharFlood,#FloodRelief,#SahajDuggal

Bihar High Court बच्चा गायब होने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: SHO को हटाया, बिहार में हजारों बच्चे लापता!

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने नालंदा में नवजात शिशु के गायब होने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को एसआईटी से हटाकर जिले से ब#BiharHighCourt,#MissingChildren,#NalandaNews