spot_img

Kulgam Encounter कुलगाम में सेना का बड़ा एक्शन: CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट ढेर, 2 और आतंकी भी मारे गए!

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 11 नवंबर को CRPF पर हुए हमले के बाद से ही आतंकियों की तलाश जारी थी, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता लतीफ भट्ट समेत तीन आतंकी मारे गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक मुठभेड़ में 11 नवंबर को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में दो अन्य आतंकवादी भी ढेर हुए हैं, जिससे कुल तीन आतंकियों का सफाया हुआ है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सुरक्षाबलों को मीर बाजार के पास आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद रविवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह संयुक्त अभियान उन हमलावरों की तलाश में चलाया जा रहा था, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही सीआरपीएफ के जवानों पर कायराना हमला किया था।

- Advertisement -

CRPF जवानों पर हमले का लिया बदला

11 नवंबर को कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई थी। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद से ही सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे थे।

सीआरपीएफ ने हमले के बाद बयान जारी कर बताया था कि आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घायल जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

- Advertisement -

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को 11 नवंबर के हमले का बदला माना जा रहा है। लतीफ भट्ट के मारे जाने से घाटी में आतंकी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार का वो 15 साल का लड़का वैभव सूर्यवंशी, जिसने बनाया रिकॉर्ड, फिर अचानक टीम से गायब! आखिर क्यों?

बर्फबारी से पहले सुरक्षाबलों की तैयारी

एडीजी संदीप खीरवार ने हिमपात से पहले सुरक्षा बलों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बात की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने पिछले वर्षों के अनुभवों से काफी कुछ सीखा है। खीरवार ने कहा, ‘हम समझते हैं कि मौसम में बदलाव हर साल होता है। हम अपनी सभी एजेंसियों, सभी सुरक्षा बलों, प्रशासन, सरकार और जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ मिलकर काम करते हैं।’

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|दरभंगा- सीतामढ़ी रेल ट्रैक पर मिली 25 साल की युवती की लाश| छठ पर सनसनी - | हत्या - खुदकुशी Big Mystery

उन्होंने आगे कहा कि हम संभावित परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगाते हैं और उन बदलावों के अनुरूप कार्रवाई करते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे सामने आने वाली सभी चुनौतियों से निपटने में हम सक्षम होंगे। खीरवार ने जोर देकर कहा कि अगर शांति और स्थिरता बनी रहेगी तो जम्मू-कश्मीर के लोग और देश समृद्ध हो सकेंगे। इस एनकाउंटर से घाटी में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रात के अंधेरे में दरिंदगी की हदें पार : पति-पत्नी की हत्या, लाश से किया 3 बार दुष्कर्म, जेल से छूटा था खूंखार अपराधी,...

Kannauj Double Murder: कन्नौज में चोरी की नीयत से घर में घुसे दरिंदे ने पति-पत्नी की हत्या कर दी, फिर महिला के शव से दरिंदगी की और मासूम बच्ची को भी पीटा। आरोपी योगेश सिंह राजपूत उर्फ#KannaujCrime,#DoubleMurder,#PoliceEncounter

Darbhanga News|दरभंगा- सीतामढ़ी रेल ट्रैक पर मिली 25 साल की युवती की लाश| छठ पर सनसनी – | हत्या – खुदकुशी Big Mystery

Darbhanga News: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 25-26 साल की महिला की पहचान नहीं हो सकी है, मौत का कारण भी रहस्य बना हु#DarbhangaNews,#BiharCrime,#UnidentifiedBody

Darbhanga Crime| दरभंगा में खूनी खेल! चाय पीने गए युवक को पीटा, हनुमानी छीनी

Kamtoul Crime: बिहार के कमतौल में चाय दुकान पर दो भाइयों को लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया. आरोपियों ने सुजीत साह के गले से सोने की हनुमानी और 700 रुपये भी छी#KamtoulCrime,#BiharNews,#Robbery

Samastipur Chhath |छठ पूजा पर समस्तीपुर में हद! नाव से घाट पर पहुंचा अपराधगर्द | महिलाओं पर तानी पिस्टल, फिर जो हुआ… उड़...

Samastipur Chhath: समस्तीपुर के विभूतिपुर में छठ घाट पर एक युवक ने छठ व्रती महिलाओं पर पिस्टल तान दी। गुस्साई भीड़ ने ईंट-पत्थर बरसाकर उसे खदेड़ा, दो आरोपी पकड़े गए, मुख्य फरार है#SamastipurNews,#ChhathPooja,#BiharCrime