spot_img

Bihar News | आर्मी की तैयारी कर रहे युवक पर लगा लड़की की वीडियो वायरल करने का तोहमत, पुलिस की टॉर्चर….नतीजा…युवक झूल गया फांसी पर…सामने पड़ी थी सुसाइड नोट…मैं बेकसूर हूं

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | नालंदा से बड़ी खबर है जहां आर्मी की तैयारी कर रहे युवक पर लड़की की वीडियो वायरल करने का तोहमत क्या लगा। पुलिस टॉर्चर करने लगी।…. नतीजा यह, …युवक झूल गया फांसी पर…सामने पड़ी थी सुसाइड नोट… लिखा था… मैं बेकसूर हूं… जहां लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलनी स्थित किराए के कमरे में आर्मी की तैयारी कर रहे एक छात्र सिलाव थाना क्षेत्र के वरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह का बेटा राहुल कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि गांव की ही किसी लड़की का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो दिन पहले सिलाव थाना पुलिस ने थाना बुलाकर राहुल से पूछताछ की थी।

- Advertisement -

Bihar News | सुसाइड नोट में सबकुछ लिखकर खुद झूल गया फंदे पर

सुसाइड नोट में लिखे राहुल के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। लहेरी थाना सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने लड़की के कारण फंदा लगाया है। सुसाइड नोट में उसने वजह लिखी है। जांच पड़ताल करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। लड़की वालों से पूछताछ चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM के प्रधान सचिव बदले! दीपक कुमार को मिली बिहार में बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों अहम है ये फैसला

Bihar News | उससे उसका कोई लेना देना नहीं है।

पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर राहुल ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक छात्र राहुल कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। सुसाइड नोट में राहुल ने अपना दर्द बयां किया। वह काफी दिनों से परेशान था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Begusarai Rape Case बेगूसराय होटल खौफनाक दुष्कर्म कांड में घंटों तक हैवानियत - बड़ा खुलासा ! युवती से रेप फिर WhatsApp हैक कर वायरल किया वीडियो, अब दो हैवान उगलेंगे राज

Bihar News | टॉचर्र सह न सका, इतनी बेइज्जती के बाद जीने का मतलब ही नहीं

पुलिस पर और लड़की वालों पर उसने टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में राहुल कुमार ने लिखा है कि लड़की का जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। वह लड़की को जानता तक नहीं है। उसके घर वाले उसे टॉर्चर कर रहे हैं। वह परेशान हो गया है, इसलिए अब जीना नहीं चाहता। जान दे रहा हूं, इतनी बेइज्जती के बाद जीने का मतलब ही नहीं बनता।

यह भी पढ़ें:  Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का 'महा-दावा': "यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा"

Bihar News | क्या हुआ… आज सुबह राहुल का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला

राहुल के चाचा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव की किसी लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़की के घर वालों ने वीडियो देखा और पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने राहुल को 2 दिन पहले थाना सिलाव बुलाकर पूछताछ की। आज सुबह राहुल का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने का राज खुला! JDU ने सोनिया गांधी को दिया करारा जवाब, बताई असली वजह

Bihar Politics: जेडीयू ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए में जाने का बहाना तलाश रहे थे। #BiharPolitics,#NitishKumar,#INDIABloc

CM के प्रधान सचिव बदले! दीपक कुमार को मिली बिहार में बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों अहम है ये फैसला

Bihar Bureaucracy: बिहार सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार को अब बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका लंब #BiharBureaucracy,#DeepakKumarIAS,#BiharDisasterManagement

दरभंगा में बड़ा एक्शन! NGT ने नगर आयुक्त को समन भेजा, मोइन पोखर पर सख्त आदेश

Darbhanga Pokhar: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दरभंगा के मोइन पोखर के सीमांकन में देरी पर सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने नगर आयुक्त को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होन #DarbhangaNews,#NGTOrder,#MoainPokhar

पटना में ANM छात्राओं का ‘महाजाम’! JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, नीतीश कुमार भी लौटे

Patna ANM Protest: पटना में ANM छात्राओं ने बुधवार को जेडीयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी रोकी गई और पूर् #PatnaANMProtest,#BiharPolitics,#JDUOffice