spot_img

Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी…

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी…जहां, तालाब में डूबकर बीस साल के युवक गंगा मंडल की मौत हो गई है। परिवार में मातम के सिवाय और कुछ क्या पसरेगा। स्नान करने के दौरान गंगा का पांव फिसल गया। हादसा उस दौरान जब घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। मगर, जन्म से ही मूक बधिर गंगा मंडल की अनायास मौत ने सबकुछ फीका कर दिया है जहां…खजौली थाना क्षेत्र के चतरा में गोबरौरा दक्षिण पंचायत के कुसमार वार्ड 12 में मातम छाया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

Madhubani News | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा

खजौली थाना क्षेत्र के चतरा गोबरौरा दक्षिण पंचायत के कुसमार गांव के वार्ड 12 में शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही सुरेश मंडल के पुत्र गंगा मंडल (20) के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम हेतु उसे सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder मधुबनी में गोबर फेंकने गई किशोरी की गाछी में मिली लाश, हत्या का शक - क्राइम एंगल की जद में ' ये भी '

Madhubani News | पांव फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया

जानकारी अनुसार गंगा मंडल जो जन्म से ही गूंगा था, आसपास के अन्य बच्चों के साथ गांव के वार्ड 13 स्थित तालाब में स्नान करने गया। तालाब काफी गहरा था। और उसमें पानी भरा था। अचानक पांव फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ स्नान करने गए बच्चे दौड़कर घर भागे और परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। किंतु परिवार के लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक वो बालक डूब चुका था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Aurangabad News औरंगाबाद में सोन नदी पुल पर धू-धूकर जली पिकअप, 25 बैट्रियां राख! चालक ने ऐसे बचाई जान

Madhubani News | छोटी बहन की शादी इसी माह होने वाली थी

गांव के लोगों के अथक प्रयास से उसे ढूंढ कर तालाब से बाहर निकाला गया। एसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्थानीय थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के अनुसार गंगा पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके छोटी बहन की शादी इसी माह होने वाली थी। शादी को लेकर उनके पिता कुछ दिन पहले ही बाहर से घर लौटे थे। हादसे के बाद उनके छोटे भाई-बहन चीत्कार मारकर रो रहे थे। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  बिहार में गांवों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेंगी आयुर्वेदिक दवाएं, बनेंगे 294 नए अस्पताल | मंत्री निशांत ने क्या बताया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga School Sports दरभंगा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर! सिर्फ 3 दिन बचे हैं, इस मौके को हाथ से जाने न दें!

Bihar School Sports: दरभंगा में वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं विभिन्न खेलों में हिस्स #DarbhangaSports,#SchoolGamesBihar,#AthletesOpportunity

Banka Police Action बांका के मंदार पर्वत पर युवती से अभद्रता | Viral Video पर बड़ा एक्शन! FIR सुरक्षा घेरा बढ़ा

Banka Police Action: बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत पर एक वायरल वीडियो में युवती से कथित अभद्र व्यवहार के बाद बौंसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष के बयान पर 6-7 अज्ञात य #BankaNews,#MandaarParvat,#BiharPolice

Darbhanga LNMU छात्रों की हुंकार का असर! मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान| इंटर्नशिप भी फ्री

LNMU Student Protest: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों के आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बाद प्रशासन झुका। MSU की मांगों पर सहमति बनी, 25 से 28 नवंबर के बीच छात्र संघ चुनाव होंग #LNMU,#BiharNews,#StudentProtest

दरभंगा DM Kaushal Kumar का ‘अल्टीमेटम’: पोषण माह की रिपोर्ट 2 दिन में पोर्टल पर डालो, वरना खैर नहीं!

Darbhanga Poshan Maah: दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पोषण माह 2026 की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विभागों को कड़ी चेतावनी दी है। पोर्टल पर लंबित एंट्री को दो दिन में अपलोड कर #DarbhangaPoshanMaah,#BiharHealth,#DMKushalKumar