spot_img

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, जनरथ बस नाले में गिरी, 29 की मौत

spot_img
- Advertisement -
आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, जनरथ बस नाले में गिरी, 29 की मौतआगरा, देशज टाइम्स। उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अवध डिपो की जनरथ बस यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए पचास फीट गहरे झरना नाले में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 लोग सवार थे। अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अफसर मौजूद हैं।
डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया बस स्पीड में होगी और चालक के नींद में होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।18 लोगों को हमने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। ये चेक किया जा रहा है कि बस के नीचे और शव दबे हुए तो नहीं हैं।

इधर, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे  का संज्ञान लेते हुए  यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए डीएम व एसपी को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, जनरथ बस नाले में गिरी, 29 की मौत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar में सुबह – सुबह EOU RAID, आय से 208% ज्यादा संपत्ति का आरोप, लगातार चल रही है छापेमारी, पढ़िए ब्रेकिंग

हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल मनीष कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।#HajipurNews,#EOURaid,#CorruptionBihar

Bihar Police पर जोरदार पथराव, कई घायल, छात्रा की मौत पर भड़की हिंसा, पुलिस ने फायरिंग कर बचाई जान; जमुई में हड़कंप! जानिए क्या...

जमुई में एक छात्रा की मौत के बाद भड़की भीड़ ने खैरा थाना पर हमला कर दिया। पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें कई कर्मी घायल हुए। इलाके में तनाव के बी#JamuiNews,#BiharPolice,#MobViolence

Khagaria Job News: खगड़िया में युवाओं के लिए खुशखबरी! 150 पदों पर नौकरी, 23 हजार वेतन और रहने का इंतजाम, जानिए क्या है रिपोर्ट

खगड़िया जिला नियोजनालय 13 जून को विशेष जॉब कैंप आयोजित कर रहा है। इसमें 10वीं पास युवाओं को वेयरहाउस एसोसिएट के 150 पदों पर अहमदाबाद और बेंगलुरु में नौकरी का अव#KhagariaJobNews,#BiharEmployment,#JobCampIndia

बिना कॉल-मैसेज अचानक बज उठा फोन, बिहार में लोगों के उड़े होश! स्क्रीन पर दिखा ‘Extremely Severe Alert’, जानिए वजह

बिहार के लोगों के मोबाइल पर आए अचानक इमरजेंसी अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी। दरअसल, यह सरकार की आपदा चेतावनी प्रणाली का हिस्सा है, जो संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाने#BiharNews,#WeatherAlert,#EmergencyAlert