spot_img

Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस बुधवार को दिखी है जहां, SSB जवानों पर ग्रामीणों ने पथराव किया है। इसमें एक जवान जख्मी हैं। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों पर ग्रामीणों की इस कार्रवाई और पथराव से माहौल एकदम गरमा गया है। इसमें एक जवान जख्मी हुए हैं।वहीं, वारदात के बाद से एसएसबी के जवानों में गहरी नाराजगी है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए बासोपट्टी पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News | भारत नेपाल सीमा पर तैनात खौना एसएसबी के जवानों पर पथराव, जख्मी

जानकारी के अनुसार, भारत नेपाल सीमा पर तैनात खौना एसएसबी के जवानों पर पथराव में जवान जख्मी हुए। इस घटना को लेकर एसएसबी लच्छी राम के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विगत 23 अप्रैल की शाम करीब पौने पांच बजे कैंप के पीछे खौना जानकीनगर रोड पर दो बाइक के पीछे बड़ी-बड़ी गांठ बांधे हुए भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे। तुरंत खौना बीओपी के जवान पहुंचे। तब तक एक बाइक भारत से नेपाल की ओर जा चुकी थी।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News | गोदाम में भरा था भारी मात्रा में कपड़े के गट्ठर, प्याज समेत अन्य सामान

पीछे से एक और बाइक आ रही थी। एसएसबी ने जब पीछा किया तो बाइक सवार खौना गांव की ओर भाग गया। गोदाम में देखा गया कि भारी मात्रा में कपड़े के गट्ठर, प्याज आदि सामान रखे हुए थे। इस दौरान एसएसबी ने नजदीकी सीमा चौकी जानकीनगर को फोन किया। इसके बाद घटनास्थल में लोगों का जमावड़ा होने लगा। जानकीनगर एसएसबी जवान भी पहुंचे। गोदाम व सामान की जानकारी एसएसबी जयनगर को दूरभाष पर दी गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kaimur Rohtas Airport: कैमूर-रोहतास के लिए CM Samrat का बड़ा ऐलान! बनेगा नया एयरपोर्ट, रोप-वे से बदलेगी तस्वीर |मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Madhubani News | Basopatti News | 50 लोगों के साथ गोदाम से माल निकालने की कोशिश, फिर पथराव 

थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी। गोदाम मालिक से दस्तावेज की मांग की गई परंतु गोदाम में भरे सामान का कोई दस्तावेज नही दिखाया गया। खौना निवासी श्रवण महतो पर आरोप लगाया है कि फोन पर अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद एसएसबी के साथ बहस एवं हाथापाई करने लगे और अपने साथ लगभग 50-60 लोगों को लेकर उस गोदाम में रखे माल को निकालने की कोशिश करने लगे। लोग एसएसबी पर पथराव करने लगे। इसमें एसएसबी जवानों को चोटें भी आईं।

Madhubani News | Basopatti News | वारदात में 11 नामजद, 50 से अधिक अज्ञात पर एफआईआर

इस घटना में ग्यारह लोगों को नामजद आरोपी एवं करीब 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन सभी पर आरोप है कि एसएसबी जवान पर पथराव करते हुए उनसे हथियार छीनने की कोशिश की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एसएसबी के साथ गाली गलौज की।

Madhubani News | Basopatti News | थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एक टीम के अधीक्षक संजय कुमार,सीमा शुल्क जयनगर से निरीक्षक रजनीश रंजन पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कस्टम ऑफिस जयनगर में जमा हैं। घटना में शामिल नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इस घटना में शामिल खौना निवासी श्रवण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बुधवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत: 17 जून को मिलेगा अचानक धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!

17 June Horoscope: 17 जून का राशिफल: बुधवार को भगवान गणेश की पूजा से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ सहित 5 राशियों को अचानक धन लाभ#17JuneHoroscope,#DailyRashifal,#GaneshPuja

Redmi Turbo 5: Redmi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन, क्या है इसमें खास?

Redmi Turbo 5: Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7540mAh की सबसे बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट और 100W हाइपरचार्ज सपोर्ट मिलता है। जाRedmiTurbo5,XiaomiIndia,SmartphoneLaunch

Modi Trump Meeting: G7 में मोदी-ट्रम्प का ‘सीक्रेट’ मिलन! 16 महीने बाद क्या पक रही नई खिचड़ी?

Modi Trump Meeting: G7 समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 16 महीने बाद हुई मुलाकात ने वैश्विक कूटनीति में हलचल मचा दी है। यह बातचीत भार#G7Summit,#ModiTrump,#IndiaUSRelations

Madhubani News: मधुबनी में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, आत्मदाह की कोशिश, भीड़ हो गई उग्र!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पMadhubaniNews,LandDispute,BiharCrime