देशज गरम-मसाला। बिहार की प्रचलित पकड़वा विवाह की कहानी बिहार के संजीव ने लिखी है। अब दिखेगी सिल्वर स्क्रीन पर ‘जबरिया जोड़ी। इसमें, बिहार में प्रचलित पकड़वा विवाह की पूरी असलीयत है। फिल्म ‘जबरिया जोड़ी‘ बिहार की उस मानसिकता की कहानी है जहां दहेज के खिलाफ एक अभियान है भले बलात मगर सही।
फि़ल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा व परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दो अगस्त को रिलीज होने वाली इस रोमांटिक–ड्रामा फि़ल्म की कहानी में बिहार की पृष्ठभूमि दिखाएंगें जिसे बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले संजीव के झा ने लिखी है। कहानी में दहेज मांगने वाले दूल्हे को जबरदस्ती किडनैप कर उसकी शादी करवाता आगे बढ़ता है। बबली यादव का किरदार निभा रहीं परिणीति जबरिया जोड़ी बनाकर सिद्धार्थ से शादी करती हैं।
एकता कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत सिंह हैं। फि़ल्म के साथ संजीव बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। मल्टीस्टारर मूवी में पटना के संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, नीरज सूद जैसे मंझे हुए सितारे देखने को मिलेंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक संजीव ने बताया कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा बाहुबली का किरदार निभाएंगे।








You must be logged in to post a comment.