spot_img

Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन

JDU Leader Murder । बिहार में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण तैयार है। वोटिंग (LokSabha Elections 2024) की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐन-मौके पर हिंसा की बड़ी वारदात पटना से जहां, बीती शादी समारोह से लौट रहे जेडीयू युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या हो गई है। वारदात, पुनपुन इलाके की है। हमले में सौरभ कुमार के साथ मौजूद शख्स को भी गोली लगी है। जेडीयू नेता की हत्या के बाद समर्थकों में उबाल है। गुस्सा है। हंगामा है। फिर...

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया है जहां बड़ी खबर इस वक्त की पटना से है। फुलवारीशरीफ के पुनपुन थाना अंतर्गत बढ़हीया कोल के पास जदयू के युवा नेता सौरभ कुमार की सर में कनपटी के पास नजदीक से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -

Bihar News | Patna Crime News|दोस्त को भी लगी है गोली, विरोध में प्रदर्शन

वहीं, वारदात के दौरान उनके साथ उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार को भी गोली लगी है। फिलहाल, मुनमुन की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वहीं, हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुनपुन में सड़क पर शव रखकर भारी बवाल मचाया है। जमकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन से प्रशासन के पसीने छूट गए हैं।

- Advertisement -

Bihar News | Patna Crime News| पुनपुन में सड़क पर लोगों ने जमकर बवाल काटा

जानकारी के अनुसार,पुनपुन थाना अंतर्गत बढ़हीया कोल के पास बीती रात युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उनके साथ रहे उनका एक दोस्त मुनमुन कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है। आज, सुबह-सुबह लोगों को वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद आक्रोश फूट गया। लोग, शव के साथ पुनपुन में सड़क पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को शांत किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET UG 2026: बिहार के छात्रों का जलवा, 17 ने किया टॉप, 11 लाख से अधिक हुए पास!

Bihar News | Patna Crime News| सौरभ कुमार के सिर और गर्दन में गोली लगी। ऑन द स्पॉट मौत

हमले में जेडीयू नेता सौरभ कुमार के सिर और गर्दन में गोली लगी। इससे उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी भरत सोनी ने कहा कि वे राजनीति और व्यापारिक संबंधों सहित सभी कोणों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  पटना इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा : CM Samrat ने लगाए झाड़ू, खींचा 40 फीट ऊंचे रथ का रस्सा, भक्ति में डूबा बिहार! | तस्वीरों से कीजिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन

Bihar News | Patna Crime News| दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय

इधर, सौरभ कुमार की हत्या से नाराज, गुस्साए  जदयू कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रशासन से हत्या के मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में मसौढ़ी के एसडीपीओ कन्हैया सिंह का कहना है, सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  सुपौल MVI Husband Muder का बड़ा खुलासा: अफसर पत्नी ने ही कराई थी इंजीनियर पति की चलती ट्रेन में हत्या | 4 लाख की सुपारी, 1.6 लाख एडवांस, ऐसे बुना गया पूरा जाल | एक कॉल डिटेल ने खोल दी खौफनाक साजिश की परतें

Bihar News | Patna Crime News| शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में पुलिस प्रशासन को घंटों काफी मशक्कत

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति मुनमुन कुमार को चोटें आई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में पुलिस प्रशासन को घंटों काफी मशक्कत करना पड़ा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एफएसएल की टीम घर के साथ ही मौका-ए-वारदात पर तहकीकात में जुटी है। जेडीयू नेता की हत्या की खबर मिलते ही आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती भी पुनपुन पहुंचीं और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET UG 2026: बिहार के छात्रों का जलवा, 17 ने किया टॉप, 11 लाख से अधिक हुए पास!

Bihar NEET: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बिहार के 17 छात्र नेशनल टॉपर्स में शामिल हैं, जबकि 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए।#BiharNEET,#NEETUG2026,#MedicalEntrance

RJD में बड़ा विस्फोट: ‘तेजस्वी को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है’ – प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का राजद से इस्तीफा!

Bihar Politics: राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर 'हाईजैक' होने का आरोप लगाया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल#BiharPolitics,#RJD,#MrityunjayTiwari

दरभंगा कोर्ट का सख्त रुख! नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा?

Darbhanga Court News: दरभंगा जिला एवं अपर सत्र न्यायालय ने नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमला जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब उन्ह#DarbhangaCourt,#BiharCrime,#AnticipatoryBail

श्रावणी मेला: भागलपुर, सुल्तानगंज और अजगैबीनाथ धाम … श्रावणी मेला को लेकर तैयार, मंत्री शैलेंद्र ने कसी कमर, दी 22 जुलाई की डेडलाइन!

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने 22 जुलाई तक सभी काम पूरे करने की डेडलाइन तय की। उन्होंने कहा#BiharShravaniMela,#BhagalpurNews,#MinisterShailendra