spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव…300 घर राख…पहली सी सूरत हो गई बीती बात

कुशेश्वरस्थान पूर्वी का महादेव मठ गांव। आंसू भी बहाने का मौका ना मिला। आग की झुलसी सायों में दरों-दीवार यूं खंडहर होकर राख बनते चले गए। एक-एक आशियाने नजरों के सामने जमीं में कब गुथ गए। तलाशना मुश्किल हो रहा। आग ने यहां तीन सौ घरों को एक साथ लील लिया। एक साथ, इतने परिवार इस लू चलती पछिया के थपेड़ों में खुले आसमान के नीचे लुढ़क गए। किसे पुछूूं? है ऐसा क्यों? बेजुबान सा ये जहां है। ख़ुशी के पल, कहां ढूढूं? बेनिशां सा वक़्त भी यहां है। ज़िंदगी के फासले...एक आग के फैसले में क्यों हमसे दूर हो गए...मजबूर ये हालात...इधर भी है उधर भी....

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News में बड़ी ब्रेकिंग DeshajTimes ने अपने सुधी लाखों देश-विदेश के पाठकों तक खबर पहुंचाईं थी जहां, Kushesh warsthan पूर्वी प्रखंड के उजुआ सिमरटोका पंचायत अंतर्गत महादेव मठ गांव पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। यहां करीब सौ घरों को आग ने चपेट में ले लिया। दो घर बचे थे उसे भी आग ने अपने आगोश में लेकर अपनी धधक तगच्छा की ओर मोड़ लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| तीन सौ घर जलकर राख में तब्दील

मगर, ताजा जानकारी अब आ गई है। जहां,महादेव मठ का महादलित टोल गांव बचा ही नहीं। यहां लगभग तीन सौ घर जलकर राख में तब्दील हो चुके हैं। कई मवेशियों की भी जिंदा मौतें हो चुकी हैं। इसमें ग्यारह तो सिर्फ बकरियां थी। एक भैंस भी जल मरी। इससे, पूरा गांव, मरघटी सन्नाटे में तब्दील हो चुका है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| गुरुवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास यह भीषण आग लगी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास यह भीषण आग लगी थी। आग लगने का कारण उस दौरान स्पष्ट नहीं था। लेकिन, इसकी तबाही साफ दिखा रही थी कि आग की तबाही का भीषण तांडव यहां हुआ है। जहां महादलित बहुल गांव पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। आग से यहां करीब सौ फीसद घर जलकर राख हो गए हैं। वहीं, आग लगने के कारण भी अब खुलकर सामने आ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut अगले 10 दिनों तक दरभंगा की रात कटेगी अंधेरे में ! 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| आटा चक्की की मीटर से निकली चिंगारी ने गांव का कर डाला भस्म

जहां, स्थानीय आटा चक्की से तबाही का मंजर फूटा। यहां लगे बिजली मीटर में शार्ट सर्किट ने आग को लहका दिया। देखते ही देखते पूरा महादलित गांव आग की लपटों में जलकर खाक हो गया। लपटें इतनी तेज और प्रलंयकारी थी कि एक-एक घर का कोई भी सामान ना बच सका। उसे बाहर करने की कोशिश से बेहतर लोग अपनी जान बचाकर भागे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matangini Hazra | 72 साल की उम्र में तिरंगे के लिए कुर्बान हुई थी ये वीरांगना, दरभंगा में ऐसे किया गया नमन!

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| अभी  अंटौर की छह जिंदा मौतों का सदमा नहीं भूल पाए हैं लोग

कारण, अभी बेनीपुर के अंटौर में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत का सदमा नहीं भूल पाए हैं। जो जहां था। बच्चे- बूढ़े सब बचकर वहां से भागे। आस पास के गांवों के लोगों की एकजुटता और हिम्मत को सलाम है कि सभी वहां पहुंचे। चापाकल से पानी भरकर आग को रोकने की कोशिश की। लेकिन तेज पछिया हवा भला कहां आग को थामने देती। आग लहकता ही चला गया। अरमान खाक होते चले गए।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| महादेव मठ में यह आग लगी। इसके बाद आग तगच्छा की ओर मुड़ी

महादेव मठ में यह आग लगी। इसके बाद आग तगच्छा की ओर मुड़ गई। मगर, गनीमत रही। अग्निशमन की छह गाड़ियां मौके पर महादेव मठ की आग को रोक ली। इस अग्निशमन टीम में खगड़िया से भी वाहन पहुंचे जिससे आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया। वैसे, महादेव मठ महादलित गांव का नसीब तो खाक हो चुका था लेकिन इससे सटे तेगच्छा गांव को भी वह लपेट में लेता उसपर रोक लग गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| ग्रामीण अपने बूते आग पर काबू पाने की कोशिश में

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अपने बूते आग पर काबू करने का इससे पहले भरसक प्रयास किया। लेकिन सफल नही हो पा रहे थे कि अग्निशमन वाहन पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान महादलित बहुल गांव के सौ फीसद घर जल गए थे। मौके पर तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार और सीओ गोपाल पासवान मौके पर पहुंचे।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| सामुदायिक किचेन की व्यवस्था के साथ यह मिला सहयोग

इनके साथ,सरपंच मिथिलेश राय, तेगच्छा के विनीत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि रामशंकर शर्मा भी सीओ श्री पासवान से हर संभव सहायता की बात की जहां सीओ श्री पासवान ने बताया कि सभी लोगो के लिए सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गई है। रात्रि का भोजन सभी वहीं करेंगे। साथ ही, गुड़ और चूड़ा भी उपलब्ध कराने के साथ पॉलिथिन भी सभी को मिलेंगे। अन्य सहायता भी देने का प्रयास है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports