spot_img

Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive: 9 स्कूली टीमें फाइनल में

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive में 9 स्कूली टीमें फाइनल में पहुंच गईं हैं। जहां, अंतर विद्यालीय क्विज प्रतियोगिता इनक्विजिटिव का पहला चरण आज मंगलवार को आयोजित हो गया। इस Quiz Competition Inquisitive में कुल नौ स्कूली टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है।

- Advertisement -

Inter School Quiz Inquisitive| 32 स्कूली टीमों ने हिस्सा लिया

जानकारी के अनुसार, 7 मई को रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा मिडटाउन (Rotary Club of Darbhanga Midtown) की ओर से आयोजित अंतर विद्यालीय क्विज प्रतियोगिता इनक्विजिटिव (Inter School Quiz Competition Inquisitive) का सफल आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 32 स्कूली टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें नौ टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

- Advertisement -

Inter School Quiz Inquisitive| क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कैलाश सिंह ने बताया

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कैलाश सिंह (Rotarian Dr.Kailash Singh) ने बताया कि 9 फाइनलिस्ट टीमों में होली क्रॉस स्कूल, जीसस एंड मैरी एकेडमी, डीएवी पब्लिक स्कूल, हैरो इंग्लिश स्कूल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल एवं रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

Inter School Quiz Inquisitive| पहले राउंड में पूछे गए प्रतिभागियों से 35 सवाल

उन्होंने (Rotarian Dr.Kailash Singh) जानकारी दी कि पहले राउंड में कुल 35 प्रश्न पूछे गए थे। सभी, समसामयिक घटना, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, स्पोर्ट्स, साहित्य एवं मनोरंजन जैसे अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित थे। पहले नौ स्थान पर काबिज़ स्कूलों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए - चौंकाने वाला खुलासा

Inter School Quiz Inquisitive| इनक्विजिटिव के अध्यक्ष विशाल गौरव ने बताया

इनक्विजिटिव के अध्यक्ष विशाल गौरव (Inquisitive Chairman Vishal Gaurav) ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 19 मई को आयोजित किया जाएगा। इसमें विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार है। प्रथम पुरस्कार तीस हज़ार रुपए, द्वितीय पुरस्कार इक्कीस हज़ार रुपए और तृतीय पुरस्कार पंद्रह हज़ार रुपए की घोषणा की गई है। इसके अलावा दर्शकों के लिए भी कई ऑडियंस प्राइज़ दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

Inter School Quiz Inquisitive| क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ.बीबी शाही ने कहा

क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ.बीबी शाही (Dr. Bibi Shahi) ने कहा कि इस बार इस प्रतियोगिता का पांचवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। क्विज मास्टर की भूमिका में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ.प्रवीर सिन्हा (Dr. Praveer Sinha) होंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल में ऑडियो विजुअल और रैपिड फायर जैसे रोचक राउंड भी शामिल किए जाएंगे।

Inter School Quiz Inquisitive| प्रतियोगिता में दिखी भूमिका

आज की इस प्रतियोगिता में रोटरी दरभंगा मिडटाउन (Rotary Club of Darbhanga Midtown) के सदस्य डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ.अमिताभ सिन्हा, डॉ.पुलिन वर्मा, डॉ.रंजन कुमार राजन, डॉ.संजीव मिश्रा,रजत अग्रवाल ने क्विज के आयोजन, निरीक्षण एवं टेस्ट पेपर के मूल्यांकन में सक्रिय भूमिका निभाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion