spot_img

Darbhanga News|Kamtaul News|…अहिल्या की धरती कमतौल में बड़ा “अंधेरा” है…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News|Kamtaul News|…और जब अहिल्या की धरती कमतौल में सुबह अंधेरा छा गया…। वैसे, यहां अंधेरा उस व्यवस्था की देन है जहां, एक अदद नाला यहां मुख्य सड़क पर प्रतिदिन चलने वाले दस हजार लोगों को नसीब नहीं है। ग्रामीण सड़क को स्नो-पाउडर लगाकर पीडब्ल्यूडी सड़क लिखने भर से क्या यहां की सड़क और चलने वाले लोगों की नसीब बदल गईं। नहीं ना।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kamtaul News| और हमारी अहिल्या है, बिहार पर्यटक मानचित्र पर रंगोत्सव वाले अक्षरों में लिखीं जाती हैं।…

हालात यह है, एक अदद नाला का निर्माण तक यहां नहीं हुआ है। और हमारी अहिल्या है, बिहार पर्यटक मानचित्र पर रंगोत्सव वाले अक्षरों में लिखीं जाती हैं।दावे हजार हैं। हकीकत जमीनी साफ उलट। बदतर। जहां… गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे आसमान बादलों से भर गया। कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। देखते ही देखते ही बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे हुई जमकर बारिश ने कमतौल की असलीयत उजागर कर दी। व्यवस्थागत पोल खुल गए। सड़कें पानी से लबालब हो उठीं। हकीकत से पर्दा उठ गया। क्या सिस्टम है…क्या व्यवस्था है। सात निश्चय कहां है, जहां एक अदद नालाविहीन व्यवस्था सामने है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल की पहचान अहिल्यास्थान है।

कहते हैं, कमतौल की पहचान अहिल्यास्थान है। यहां की मान्यता और धार्मिक महत्व यही है, कभी महर्षि गौतम का आश्रम था। बिहार पर्यटन का यह बेहतरीन स्थल के रूप में शुमार है। मगर, परेशानी का आलम, चंद मिनटों की बारिश में धुलकर सामने है, जहां, एक अदद नाला तक आज नहीं बना। बारिश का पानी निकले भी तो कहां से। जलजमाव सड़क पर भी। दीवारों के सहारे भी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए - क्या है Madhubani से कनेक्शन

Darbhanga News| Kamtaul News| प्रतिदिन करीब दस हजार लोगों का आना-जाना इस पथ पर लगा रहता है

जानकारी के अनुसार, कमतौल से अहिल्यास्थान जाने के लिए सड़क किनारे नाला का निर्माण आज तक नहीं किया गया है। इससे बीच में कई जगहों पर सड़क किनारे जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। प्रतिदिन करीब दस हजार लोगों का आना-जाना इस पथ पर लगा रहता है। इतना ही नहीं, पटना, मुजफ्फरपुर से अतरबेल, भरवाड़ा के रास्ते या फिर दरभंगा से अतरबेल भरवाड़ा के रास्ते यह कुम्हौली, अहिल्यास्थान, कमतौल
जाने का भी यही मुख्य मार्ग है। दिन भर यहां वाहनों का रेला लगा रहता है। रातों में बालू लदा ट्रक मुजफ्फरपुर और दरभंगा की सीमाओं से यहीं इसी रास्ते गुजरती हैं। लेकिन, यह पथ उपेक्षित पड़ा है।

Darbhanga News| Kamtaul News| अहियारी में ग्रामीण सड़क को अहिल्यास्थान की धार्मिक मान्यता को देखते विस्तृत करने की सोच तो दिखी, लेकिन

जानकारी के अनुसार,अहियारी में ग्रामीण सड़क को अहिल्यास्थान की धार्मिक मान्यता को देखते हुए विस्तृत करने की सोच तो दिखी, लेकिन उसका लाभ यहां के हजारों लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। वजह यह है कि इस ग्रामीण सड़क को पीडब्ल्यूडी सड़क बना दिया गया। लेकिन, पूर्व से यह सड़क ग्रामीण होने के कारण इसकी चौड़ाई ही नहीं है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

Darbhanga News| Kamtaul News| ऊपर से नाला का निर्माण नहीं हुआ। जैसे तैसे लोग यहां चल तो रहे हैं। लेकिन,

ऊपर से नाला का निर्माण नहीं हुआ। जैसे तैसे लोग यहां चल तो रहे हैं। लेकिन, बारिश के दिनों में यहां रेंगना मुश्किल हो जा रहा है। इसकी पोल आज थोड़ी सी बारिश में खुल गई जहां नाला निर्माण नहीं होने की वजह से चारों तरफ दीवार के सहारे जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बीच सड़क में भी पानी जमा है।

Darbhanga News| Kamtaul News| तपती भूमि और पसीने से लथपथ लोगों को बड़ी राहत

वैसे, आज हुई सुबह की बारिश से तपती भूमि और पसीने से लथपथ लोगों को बड़ी राहत जरूर महसूस हुई है। वैसे भी, मई माह में गर्मी परवान पर रहती है, लेकिन इस बार मई के महीने में सावन-भादों सी बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले तीन दिनों से तो हर दिन बारिश हो रही है। कभी सुबह तो कभी शाम में तेज बारिश हो जा रही है। इससे सरकारी व्यवस्था की पोल तो जरूर खुल गई है।

Darbhanga News| Kamtaul News| गरमा फसल के साथ-साथ आम लीची के उत्पादन में भी वृद्धि होने के आसार

लेकिन,वर्तमान बारिश ने महीनों से चल रही धूप की तेज तपिश और प्रचंड पछुआ हवा की झोंके से आम लोगों को राहत जरूर दी है। वहीं, किसानों के चेहरे पर भी रौनक ला दी है। गरमा फसल के साथ-साथ आम लीची के उत्पादन में भी वृद्धि होने की आसार जगा दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

Darbhanga News| Kamtaul News| खेतों में लगी अपनी मूंग और तिल की फसल को बचाने की सुबह से जद्दोजहद

वहीं, मौसम के बिगड़े मिजाज को भांपते हुए किसान सुबह से खेतों में लगी अपनी मूंग व तिल की फसल को बचाने के लिए मशक्कत करने लगे। खेत-खलिहान में पानी भरने से भूसा भींग गया। साथ ही, वर्तमान समय में चल रहे लोकसभा चुनाव में लू चलने की स्थिति के कारण मतदान प्रतिशत में काफी कमी देखी जा रही थी। लेकिन, अब मतदान के प्रतिशत में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनने लगी है। इससे प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

Darbhanga News| Kamtaul News| ल्की बारिश होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई

जहां, दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। बारिश के कारण लोगों ने एक बार फिर से अपनी छतरी और रेनकोट का सहारा लिया। दोपहर बाद धूप निकली। लोगों को फिर से उमस का एहसास होने लगा। लेकिन, हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। पिछले कुछ दिनों से देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना बेहाल कर रखा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत जरूर मिल गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं कई राज्यों में आज बारिश की आशंका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion