spot_img

कुशीनगर-गोरखपुर-बिहार फोरलेन ओवरब्रिज में बना होल, सफर में मुश्किलें बढ़ी

spot_img
- Advertisement -
कुशीनगर,देशज टाइम्स। कुशीनगर जिले का सड़क मार्ग से गोरखपुर से सम्पर्क कभी भी कट सकता है। कारण कि फोरलेन के ओवरब्रिज पर बारिश के चलते बड़ा सा होल बन गया है। लगातार हो रही बारिश से यह होल और बढ़ता जा रहा है। यदि ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा टूटने की सम्भावना है। तब कुशीनगर जिला बिहार व गोरखपुर से कटेगा ही सूबे की राजधानी लखनऊ का भी सफर मुश्किल हो जायेगा।
  कुछ माह पूर्व से ही ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा धंसा हुआ था। इसको लेकर मरम्मत की मांग चलती रही, लेकिन विभाग या जिम्मेदारों ने नहीं सुनी। ऐसे में बरसात में लगातार चार दिन बारिश के बाद शुक्रवार को धंसा यह बड़ा हिस्सा पूरी तरह से टूट गया और बड़ा सा होल बन गया। एहतियात के तौर पर इस स्थान को घेर तो दिया गया है पर किसी बड़ी दुर्घटना पर पूरी तरह रोक लगा पाने में नाकाफी है। लगातार हो रही बारिश के चलते इसकी मरम्मत हाेना भी फिलहाल मुमकिन नहीं दिखता। दूसरी ओर बारिश की धार के चलते होल का दायरा और बढ़ रहा है। ऐसा हुआ ताे ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाएगा तब इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। कुशीनगर-गोरखपुर-बिहार फोरलेन ओवरब्रिज में बना होल, सफर में मुश्किलें बढ़ी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल;...

बिहार के बस अड्डे अब दिल्ली-मुंबई जैसे आधुनिक और विश्वस्तरीय बनेंगे। पटना और मुजफ्फरपुर में हाईटेक टर्मिनल बनेंगे, जिनमें मॉल, होटल और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाए#BiharBusTerminal,#PatnaBusTerminal,#MuzaffarpurTerminal

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter

Patna Bridge News: पटना को मिलेगी रफ्तार: कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का काम लगभग पूरा, जानिए कब से खुल रहा?

पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा कर जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है#PatnaBridge,#BiharInfrastructure,#GangaBridge