spot_img

Madhubani News| Khutauna News| ललमनिया से Darbhanga जा रही बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News| ललमनिया से Darbhanga जा रही बस ने बाइक सवार को कुचल डाला। मौके पर ही मौत हो गई। हादसा, खुटौना प्रखंड के ललमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी चौक पर हुआ है। जहां, दरभंगा जा रही बस से कुचलकर हनुमान मंदिर के समीप रविवार की सुबह सात बजे बाइक सवार की मौत हो गई।

- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News| जय बाबा कंपनी की बस ने बाइक सवार को रौंदा

ललमनियां से दरभंगा की ओर जा रही जय बाबा कंपनी की बस ने अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Madhubani News| Khutauna News| 40 वर्षीय मो. युसूफ घर लौटने के दौरान हादसे की शिकार

वहीं इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलहा निवासी 40 वर्षीय मो. युसूफ के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के स्वजन मो. इस्राफील ने बताया कि वह अपने निजी काम से बाइक लेकर ललमनियां की तरफ गया था। जो घर की तरफ लौट रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Madhubani News| Khutauna News| रौंदने के बाद बस को लेकर स्टैंड पर गया, लगाकर फरार हो गया चालक

इसी क्रम में रोजमर्रा की तरह दरभंगा जाने वाली बस जिसका रजिस्टर्ड नम्बर बीआर 32 एस 5600 ने रौंद दिया। मानवता को शर्मशार करने वाली बात यह रही कि बस के चालक ने उक्त व्यक्ति को रौंदने के बाद बस को वापस बस स्टैंड में जा कर खड़ा कर दिया। और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Madhubani News| Khutauna News| पुलिस कर रही मामले की तहकीकात

घटना की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने बस और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्रवाई में जुट गई। वहीं मृतक अपने पीछे पत्नी सगीरून खातून के अलावा चार बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गया। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है तो स्वजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुघर्टना में हुई मौत मामले में इलाज के लिए जाने के क्रम में मौत हो गई। जिस पर विधिवत तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis