spot_img

Madhubani News| क्या हालचाल? बढ़िया एकदम….कटवाओ ऑन लाइन पर्ची….यही है Madhubani का Health System

यही है Madhubani का Health System। जहां, बगैर किसी सूचना के। बिना जानकारी साझा किए। सीधा आदेश। आइए, इलाज कराने। और, सिस्टम की छेद का खामियाजा सीधे भुगतिए। जहां, बिना किसी जानकारी के मरीजों को अचानक, नए सिस्टम स्वीकार्य करने की मजबूरी सामने है...। अफरा-तफरी...परेशानी... कहां-कहां है। किस रूप में है। इससे सिस्टम को कोई लेना नहीं। कारण, मरीजों में अधिकांश...लाचार, गंभीरावस्था, दूर-दराज से थके-हारे...कैसे पहुंचते हैं, उनके पास संसाधनों की क्या व्यवस्था है...यह सीधा फरमान थोड़ा कचौटता है। सिस्टम सही है, मगर...जानकारी तो पहले दे देते...। बाकी क्या हालचाल? बढ़िया एकदम...।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| क्या हालचाल? बढ़िया एकदम….कटवाओ ऑन लाइन पर्ची….जहां, मधुबनी सदर अस्पताल के ओपीडी आने वाले मरीजों को अब ऑनलाइन पर्ची कटवानी होगी। यह व्यवस्था मधुबनी स्वास्थ्य महकमा ने यहां बिना किसी सूचना और प्रशिक्षण के लागू कर दिया है।

- Advertisement -

Madhubani News| यही है, मधुबनी स्वास्थ्य विभाग ने कोई सूचना जारी नहीं की

लेकिन इसके लिए मधुबनी स्वास्थ्य विभाग ने ना तो किसी प्रकार की सूचना जारी की न ही आम लोगों को इसके लिए प्रशिक्षण देकर तैयार किया।सोमवार सुबह-सुबह जब लोग ओपीडी पहुंचे तो लोगों की काफी भीड़ हो गई।

- Advertisement -

Madhubani News| क्या लेकर मरीज घर से चलते हैं, क्या हो जाता है।

ओपीडी में पर्ची काटने के लिए ओपीडी के कर्मियों की ओर से बोला गया अपने मोबाइल से ऑनलाइन करें। और आधार कार्ड लेकर आएं तभी टोकन आएगा। तभी उनकी पर्ची कटेगी। इससे ओपीडी में काफी गहमागहमी है। विभिन्न विभागों में चिकित्सक बैठे तो रहे हैं लेकिन मरीज ओपीडी के काउंटर पर फंसे रहे, जिस कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आए सैंकड़ों की संख्या में मरीजों में निराशा व्याप्त रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Madhubani News| कई मरीज बिना इलाज कराए ही घर लौट गए या दलालों के चंगुल में फंसकर

और कई मरीज बिना इलाज कराए ही घर लौट गए या दलालों के चंगुल में फंसकर निजी क्लीनिक की ओर मुखातिब हो गए। इस बात को लेकर के मधुबनी सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश कुमार भीमसारिया ने बताया कि मामले को देखते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Madhubani News| सैकड़ों मरीज एक झटके में फंस गए

वही सैंकड़ों की संख्या में मरीज दिन भर ओपीडी में पर्ची कटवाने को लेकर परेशान इधर से उधर भागते रहे। समाचार संकलन तक सिविल सर्जन की ओर से मामले में किसी तरह का कोई संज्ञान नही लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis