spot_img

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death| कोलकाता इलाज कराने आए, लापता…Bangladeshi MP Anwarul Azim की “हत्या”

बांग्लादेश के सांसद की तलाश में पुलिस की टीम जुटी थी। वह कोलकाता इलाज कराने आए थे लेकिन, उनका आखिरी लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैक हुआ था। कोलकाता से पुलिस की एक टीम बिहार आई थी, लेकिन उनके लापता होने के नौ दिन बाद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन से बरामद हुआ। न्यू टाउन थाने की पुलिस और विधाननगर कमिश्नरेट का खुफिया विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं, हत्या की बात सामने आ रही है। अनवारुल आजिम बांग्लादेश के झिनाईदह-4 संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। अचानक उनके लापता और अब हत्या की आशंका के बीच पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक हड़कंप है।

spot_img
- Advertisement -

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death| कोलकाता इलाज कराने आए, लापता…Bangladeshi MP Anwarul Azim की “हत्या” हो गई है। इस रहस्यमीय मौत के तार बिहार के मुजफ्फरपुर से भी जुड़ रहे हैं, जहां उनका लोकेशन मिला मगर कैसे और क्यों, कारण लाश तो फिर कोलकाता में मिली। फिर, मुजफ्फरपुर का लोकेशन कहां से आया इस बात की पूरी तफ्तीश हो रही। जहां…

- Advertisement -

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News| बांग्लादेश के उप उच्चायोग को…

इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम की हत्या हो गई है। उनका शव कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मिला है। वह पिछले नौ दिनों से लापता थे। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने सांसद की हत्या की आशंका (Alleged murder of Bangladeshi MP Anwarul Azim) जताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News| अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे

बांग्लादेश के उप उच्चायोग के मुताबिक अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे। वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे। 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। इसको लेकर कोलकाता के बारानगर पुलिस स्टेशन में प्रारंभिक शिकायत दर्ज करने के बाद, बांग्लादेशी सांसद का अंतिम स्थान शहर के न्यूटाउन इलाके के पास पाया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन बार के सांसद अनवारुल की हत्या न्यूटाउन इलाके के एक फ्लैट में की गई, जहां वह किसी से मिलने गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट... उबाल! 'लव-कुश'

Bangladeshi MP Anwarul Azim Death News| जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था

जानकारी के अनुसार,पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था। इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे। 12 मई की रात को वह वहीं रहे। 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद उनका शव मिला है।

यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लपटों में धधका: नवादा थाना में लगी भीषण आग, मालखाना पहुंचे एसडीपीओ राजकुमार शाह!

Bhojpur Police Fire: भोजपुर जिले के आरा स्थित नवादा थाना के मालखाने में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, कई सामान जलकर नष्ट हुए।#BhojpurNews,#AraPolice,#BiharFire

Darbhanga की रीना: जाले में जमीन के लिए हैवानियत: चापाकल पर पानी भर रही महिला को पीटा, घर से 2 लाख और 2 भर...

Jale Crime News: बिहार के जाले नगर परिषद क्षेत्र में जमीन और पानी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के घर से 2 लाख रुपये नकद और 2 भर सोने के ग#JaleCrime,#BiharNews,#LandDispute

हैं तैयार हम : मुहर्रम पर दरभंगा DM-SSP का बड़ा फैसला! DJ बैन, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, जानें क्या है तैयारी

Bihar Muharram: दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रश#BiharMuharram,#DarbhangaNews,#MuharramSafety

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms