- Advertisement -
दंतेवाड़ा, देशज न्यूज । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया । नक्सलियों ने आईईडी बस्तर के मारडूम क्षेत्र में छिपा रखा था। घटना की पुष्टि करते हुए एस पी अभिषेक पल्लव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग कर पूसपाल बोदली कैंप लौट रहे थे, तभी सीआरपीएफ 195 बटालियन में पदस्थ जवान रोशन कुमार 23 वर्ष का पैर प्रेशर बम पर पड़ा और ब्लास्ट हो गया।
हादसे में जवान रोशन मौके पर ही शहीद हो गया। उसके साथ मौजूद अन्य जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, सभी सुरक्षित हैं। नक्सलियों की ओर से शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह बैनर पोस्टर और बम लगा कर नक्सली छोड़ रहे हैं। 

- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.