spot_img

Bihar Politics| ए दिल्ली…चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं…

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics| ए दिल्ली…चल तेरे इश्क में पड़ जाते हैं…| मुस्कुराइए बन रही है इंडिया की सरकार!… मीसा ने कहा, पीएम कितना भी ध्यान लगा लें, चार जून को उनका जाना तय है। तो जवाब आयाद्य भीषण गर्मी में तेज हवा चलने लगी। वहां प्रधानमंत्री जी साधन में बैठे हैं। और सूर्यदेवता को भी शांत कर दिए हैं। यह कहना है गोरखपुर के सांसद अभिनेता रवि किशन का।

- Advertisement -

Bihar Politics| दिल्ली का सिंहासन है साहेब। इतनी जल्दी मानेगा नहीं। इश्क की पेंच तो लड़ाएगा।

यानि, दिल्ली का सिंहासन है साहेब। इतनी जल्दी मानेगा नहीं। इश्क की पेंच तो लड़ाएगा। गुलाठी तो मारेगा ही। पैंतरेबाजी तो चलेंगी ही। दिलचस्पी की रैसेपी तो परोसे ही जाएंगें। चार जून का स्वाद पूरा देश चखेगा। बड़ा मजा आएगा। वैसे, एग्जिट पोल की खाल तो आज शाम छह बजे के बाद ही चीखने लगेंगे। लेकिन, पेट किसकी भरेगी, किसकी अंखियन में चैन आएंगीं।

- Advertisement -

Bihar Politics| टकाटक, फटाफट, सटासट…कौन आगे बढ़ेगा

टकाटक, फटाफट, सटासट…कौन आगे बढ़ेगा, किसके हिस्से में क्या भरे जाएंगें। यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल, बिहार में वोटिंग खुशगुवार मौसम के बाद भी चाल में तेजी लेकर सामने नहीं हैं। वहीं, बिहार के कद्दावर दिल्ली जा चुके हैं या जाने वाले हैं। अब बैठकी तीन दिन वहीं रहेंगी। चौथे दिन की सरकार…बस दिल्ली पहुंचने के बाद।

- Advertisement -

Bihar Politics| पटना में वोट गिराया। उड़ जाएंगें दिल्ली…

पटना में वोट गिराया। उड़ जाएंगें दिल्ली…जहां सत्ता की साधना होगी। कोई मुस्कुराएगा। कोई पांच साल के लिए पछताएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मस्थान बख्तियारपुर पहुंचे। जहां सीएम ने मतदान किया है। सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 236 पर मतदान किया। वहीं पटना पहुंचने के बाद सीएम नीतीश दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, वोट डालने के तत्काल बाद दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक जो तीन बजे प्रस्तावित है, में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

Bihar Politics| यह समय देश के लोकतंत्र की रक्षा करने का है

एग्जिट पोल को लेकर पूछे सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि विभिन्न एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान हैं, लेकिन हमें जनता पर पूरा भरोसा है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जनता इस बार वोट के जरिए अपना आक्रोश व्यक्त करेगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता वोट करेगी। यह समय देश के लोकतंत्र की रक्षा करने का है। बिहार के लोगों का मन टनाटन है और वे महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट देंगे।

Bihar Politics| ये काराकाट की काट, सुबह से अफवाह

इधर, काराकाट में बड़ी काट चल रही है। निर्दल पवन सिंह उखड़ गए हैं। साफ शब्दों में कह दिया है,जहां,शनिवार को मतदान के बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी। इसमें पवन सिंह की ओर से एक प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की बात कही गई।

Bihar Politics| वायरल अफवाह से नाराज पवन सिंह ने

इस वायरल अफवाह से नाराज पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। इसके जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी उम्मीदवार या पार्टी को अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। वो चुनावी मैदान में खड़े हैं। और रहेंगे।

Bihar Politics| मैं पवन सिंह पुनः आपको बताना चाहता हूं

“मैं पवन सिंह पुनः आपको बताना चाहता हूं कि मैंने किसी को भी कोई समर्थन नहीं दिया है। आप लोग किसी अफवाह में ना आएं, किसी के बहकावे में ना आएं। आप अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर बेफिक्र होकर जाएं और अपना मतदान करें।”

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से राहत: अगले 48 घंटे में इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का Bihar Weather

Bihar Politics| इंडिया गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक

इस बीच, इंडिया गठबंधन की 1 जून को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। यह बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित की जाएगी और इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद की रणनीति पर चर्चा करना है।

यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल भंसार ₹100 शुल्क पर ब्रेक...सुप्रीम कोर्ट ने भारत से आने वाले दैनिक सामान पर लगी कस्टम ड्यूटी रोकी, बड़ी राहत

Bihar Politics| अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री

इस बैठक में लगभग सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा बयान दिया है। एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद होंगे। इधर, एक्स पर कांग्रेस का यह पोस्ट ट्रेंड कर रहा।

Bihar Politics| खरगे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को

खरगे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था, लेकिन प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इंडिया गठबंधन की बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हो पाएंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव और चक्रवात रेमल का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जानलेवा हमले में जमानत खारिज, दरभंगा कोर्ट से चौधरी की याचिका रद्द, पढ़िए पहले भी रद्द हुई थी अर्जी!

जानलेवा हमला जमानत खारिज: दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जानलेवा...

Madhubani News: बिहार में घुसपैठियों: अब बिहार से भी निकाले जाएंगे अवैध घुसपैठिए: केंद्रीय मंत्री

बिहार में घुसपैठियों: अब बिहार में भी घुसपैठियों की खैर नहीं! केंद्रीय गृह राज्य...

Cyber Fraud Murder: शेखपुरा में साइबर ठगी के विवाद में मासूम की निर्मम हत्या, नवादा की पहाड़ी से मिला शव

Cyber Fraud Murder: बिहार के शेखपुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने...