आरा, देशज टाइम्स। भोजपुर जिले के आरा शहरी क्षेत्र के रामगढ़िया की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरा का इंजीनियर अमरेश कुमार सिंह को पुलिस ने उसके ससुराल हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उसके रूम पार्टनर की निशानदेही पर की गई।इंजीनियर को पुलिस ग्यारह दिनों से खोज रही थी और वह भागा चल रहा था।पिछले तीन दिनों से वह ससुराल हाजीपुर में छुपा हुआ था। वह मनरेगा का इंजीनियर है और जिले के तरारी ब्लॉक में कार्यरत है। उसने नाबालिग लड़की के उसके घर आने की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि उसने कहा है कि सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को लेकर उसके घर आई हुई थी किन्तु उसने लड़की के साथ कोई गंदी हरकत नहीं की है। इंजीनियर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि अनीता उसे ब्लैकमेल कर रही है और उसे फंसाने की साजिश में लगी है।









You must be logged in to post a comment.