spot_img

दिसंबर से एनटीपीसी बरौनी देगी 720 मेगावाट बिजली, अगस्त से 360 मेगावाट उत्पादन होगा शुरू

spot_img
- Advertisement -
जल्द ही व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद, अधिक मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले यूनिट लगाने की तैयारी
दिसंबर से एनटीपीसी बरौनी देगी 720 मेगावाट बिजली, अगस्त से 360 मेगावाट उत्पादन होगा शुरूबेगूसराय,देशज टाइम्स। बिहार में बिजली की समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन(एनटीपीसी) के बरौनी इकाई से अगस्त माह में 360 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद साल के अंत तक दो और यूनिट से 360 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर एनटीपीसी व भेल के अधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसके बाद 2019 के अंत तक एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के नौवें यूनिट से 250 मेगावाट व पुराने प्रोजेक्ट के छठे यूनिट से 110 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू की जाने की तैयारी चल रही है। इस चारों यूनिट से 720 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू हो जाने के बाद बरौनी थर्मल के 110 मेगावाट क्षमता वाले दो यूनिटों को तीन साल के बाद हटा दिया जाएगा। इसके स्थान पर नए टेक्नोलॉजी से युक्त अधिक मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले यूनिट लगाए जाएंगे।

सीजीएम मुनीश जौहरी ने बताया कि एनटीपीसी के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में आठवें यूनिट से 250 मेगावाट तथा पुराने प्रोजेक्ट के सातवें यूनिट से 110 मेगावाट विद्युत उत्पादन अगस्त में शुरू करने के लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए मेंटेनेंस किया जा रहा है। जल्द ही व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है।
दिसंबर से एनटीपीसी बरौनी देगी 720 मेगावाट बिजली, अगस्त से 360 मेगावाट उत्पादन होगा शुरू
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights