- Advertisement -
पूरे बिहार के मरीजों को एंबुलेंस के लिए काफी समस्याओं से गुजरना होगा,वैकल्पिक व्यवस्था का दिख रहा अभाव
पटना, देशज न्यूज। पांच अगस्त से बिहार राज चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर चार सूत्री मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस के सभी कर्मी पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सेवा प्रदाता पीडीपीएल एवं सम्मान फाउंडेशन द्वारा 102 एंबुलेंस कर्मियों को श्रम कानून के तहत देय सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। ऊपर से यूनियन के पदाधिकारियों को डराया-धमकाया जाता है। पूर्व में हुई हड़ताल के बाद वार्ता के दौरान हुए समझौते को भी लागू नहीं किया जा रहा है।
छह फरवरी को हुए समझौता बिंदुओं को लागू करने, निलंबित कर्मियों का निलंबन वापस करने, सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने तथा अतिरिक्त कार्य अवधि का अतिरिक्त भुगतान करने संबंधी मांग को लेकर पूरे बिहार के एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। चार अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एंबुलेंस लगाकर पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.