spot_img

Vaishali LJP Wins: RJD की बादशाहत खत्म वीणा की जली ‘ चिराग ‘

spot_img
- Advertisement -

वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी(आर) की उम्मीदवार वीणा देवी की जीत हुई है। उन्होंने राजद के मुन्ना शुक्ला को हरा दिया है। वीणा देवी 85,909 मतों से जीत दर्ज की है। एलजेपी(आर) के उम्मीदवार को 5,35,0026 वोट मिले हैं। जबकि, मुन्ना शुक्ला को 4,49,117 मत प्राप्त हुए हैं।वीणा देवी ने मुन्ना शुक्ला को करीब 91020 वोटों से हराया है। वीणा देवी को जहां कुल 558600 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, मुन्ना शुक्ला को 4,67,580 वोट मिले हैं।

- Advertisement -

Vaishali सीट का आपातकाल के बाद हुआ था गठन

बता दें कि वैशाली संसदीय सीट का आपातकाल के बाद गठन हुआ था। पहली बार 1977 में यहां लोकसभा का चुनाव हुआ। दिग्विजय नारायण सिंह जनता पार्टी से सांसद बने। यहां से सबसे अधिक चर्चित चेहरा डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह रहे। वह लगातार पांच बार सांसद बने । मगर, एक बार हार हुई तो फिर जीत नहीं पाए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अब तक चुनावों में यहां से सर्वाधिक बार राजद के उम्मीदवारों ने चार बार जीत दर्ज की है। जनता दल को तीन बार जीत मिली है। इसके अलावा, कांग्रेस और लोजपा को दो-दो बार यहां से सांसद मिले। इस सीट पर 1994 में हुए उपचुनाव में समता पार्टी उम्मीदवार लवली आनंद की राजद की किशोरी सिन्हा पर जीत सर्वाधिक चर्चित रही। लालू ने किशोरी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

6 विधानसभा क्षेत्रों में 4 पर एनडीए के विधायक

वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें पांच मुजफ्फरपुर और एक वैशाली जिले की सीट है। मुजफ्फरपुर की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और दो पर राजद के विधायक हैं। यहां साहेबगंज से राजूकुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह और बरुराज से अरुण कुमार सिंह भाजपा के विधायक हैं। कांटी से इसराइल मंसूरी और मीनापुर से राजीव कुमार उर्फ मुन्ना राजद विधायक हैं। वहीं, वैशाली विधानसभा सीट से जदयू के सिद्धार्थ पटेल विधायक हैं। इस तरह छह में चार सीटों पर एनडीए का कब्जा है।

Vaishali में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

विजय कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय जनता दल वीणा देवी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) शंभू कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी अनिकेत राज, राष्ट्रीय समाज पक्ष आभा राय, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) नरेश राम, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) बालेन्द्र तिवारी, हिन्दुस्तान जनता पार्टी सेक्युलर रामेश्‍वर महतो, भारतीय सार्थक पार्टी विनोद कुमार शर्मा, जनतंत्र आवाज पार्टी हरि नारायण राम, वीर के वीर इंडियन पार्टी कुमार शिशिर, निर्दलीय परम हंस सिंह, निर्दलीय मुहमद अवास, निर्दलीय राज नारायण यादव, निर्दलीय विक्की कुमार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Banka Ganja News: बांका में पुलिस का बड़ा एक्शन! 31 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा खुलासा

बांका पुलिस ने शास्त्री चौक पर एक घर में छापेमारी कर 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो गांजा तस्करों, छोटे कुमार और संतोष कुमार, को भी गिरफ्तार कि#BankaNews,#GanjaSeized,#BiharCrime

Darbhanga Degree College News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, अलीनगर के डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू,...

दरभंगा के आठ प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा कर प्राचार्यों और अभियंताओं को समDarbhangaNews,BiharEducation,DegreeCollege

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: सरकार का हड़कंप मचाने वाला फैसला! 7 दिन में जमा करें ये जरूरी सर्टिफिकेट, वर्ना…

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने सभी निजी अस्पतालों और होटलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा संबंध#MuzaffarpurNews,#BiharFireSafety,#HospitalSafety

Jehanabad Car Fire News: जहानाबाद में CNG भरवाने के बाद धू-धू कर जली कार, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान!

जहानाबाद में सीएनजी भरवाने के बाद एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, लेकिन गाड़ी धू-धू कर जल गई। जानें पूरी खबर।#JehanabadNews,#CarFire,#CNGCarIncident