spot_img

ये क्या हो रहा सीएम योगी जी… फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग के लिए बदला गया थाने का बोर्ड

spot_img
- Advertisement -
लखनऊ, देशज न्यूज।  लखनऊ के गुडम्बा थाने का बोर्ड दूसरे थाने हजरतगंज के नाम से देखकर शनिवार की सुबह आम लोग चौंक उठे। आम लोगों ने जब सिपाहियों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सिपाही नहीं है। फिल्म के कलाकार हैं और शूटिंग चल रही है। कुर्सी रोड पर गुडम्बा थाने के बाहर भारी भीड़ देखकर सड़क पर आते जाते लोगों के वाहन रुकने लगे। सुबह करीब दस बजे सड़क पर जाम लगता देखकर यातायात पुलिस ने वाहनों को हटवाना शुरु कर दिया। आते जाते लोगों को भी भीड़ की वजह समझ में नहीं आयी। इस बीच एक सिपाही से जब लोगों ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि वह सिपाही नहीं बल्कि कलाकार है और यहां फिल्म की शूटिंग हो रही है।
गुडम्बा थाने के प्रभारी निरीक्षक रीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग उनके थाने में हो रही है। जिसमें हजरतगंज थाने का एक दृश्य फिल्माया जा रहा है। इस वजह से गुडम्बा थाने का साइन बोर्ड बदल दिया गया, उसकी जगह हजरतगंज थाने का बोर्ड लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माता ने इसकी इजाज़त ली हुई है।ये क्या हो रहा सीएम योगी जी... फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग के लिए बदला गया थाने का बोर्ड
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay