- Advertisement -
जब्त 319 केन बियर गार्ड फादर कंपनी की,कमरे की तलाशी में पकड़ाया, पुलिस कर रही मामले की तहकीकात
बिहटा,देशज न्यूज। पुलिस ने गुरुवार को किसुनपुर गांव की एक गौशाला में छुपाकर रखी गयी 13 कार्टन केन बियर जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति किसुनपुर का है जिसका नाम राहुल कुमार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि जब्त 319 केन बियर गार्ड फादर कंपनी की है।
सूचना मिली थी कि किसुनपुर गांव में एक व्यक्ति शराब का कारोबार कर रहा है। इसके लिये एक टीम को छापेमारी करने के लिये भेजा गया। टीम ने गौशाला के एक कमरे की तलाशी ली तो उसमें छुपाकर रखी गयी केन बियर का कार्टन बरामद किया गया।

- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.