- करगिल में बंद का आह्वान के बीच उग्र प्रदर्शन को पुलिस ने बल प्रयोग करके रोका
- कश्मीर घाटी में धारा 144 लागू होने के बीच धीरे-धीरे हालात सामान्य, दुकानें खुलीं
- घाटी की शांति भंग करने की आशंका में करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया
- जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट बंद, शिक्षा संस्थान बंद, परीक्षाएं रद
- लेह-लद्दाख में जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य, स्कूल, कॉलेज खुले

जम्मू, देशज न्यूज। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने व जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के चलते गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर व करगिल में धारा 144 लागू है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आज कुछ संगठनों ने करगिल बंद का आह्वान किया था जिसके बीच कुछ शरारती तत्वों ने उग्र प्रदर्शन किया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार पहुंचे कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।
केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने से कश्मीर घाटी के ज्यादातर लोगों को इस बात की खुशी भी है कि अब वह राहत की सांस लेंगे। घाटी के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें कश्मीर घाटी में अमन और शान्ति चाहिए। 12 अगस्त को ईद के चलते प्रशासन घाटी में ढील की घोषणा कर सकता है और साथ ही लैंडलाइन सेवा को भी बहाल किया जा सकता है ताकि लोग ईद पर अपने रिश्तेदारों से बात कर सकें। कश्मीर घाटी में 20 अगस्त तक पाबंदियां जारी रह सकती हैं।










You must be logged in to post a comment.