spot_img

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान, अंधाधुन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पैडमैन

spot_img
- Advertisement -
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान, अंधाधुन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पैडमैननई दिल्ली, देशज न्यूज। मनोरंजन जगत में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। नई दिल्ली के शास्त्री भवन में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसके तहत  23 गैर फीचर फिल्मों और 31 फीचर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार दिये गये हैं। इससे एक दिन पहले ज्यूरी के सदस्यों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसमें इन पुरस्कारों को देने की सिफारिश की गई थी।
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बेस्ट हिन्दी फिल्म-अंधाधुन
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर-केजीएफ के लिए प्रशांत नील
बेस्ट कोरियोग्राफर-पद्मावात के गाने घूमर के लिए ज्योति डी तोमर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)-उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट प्लेबैक सिंगर-अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)
बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस-सुरेखा सीकरी (फिल्म बधाई हो के लिए)
फुल एंटरटेनमेंट का अहसास करवाने वाली फिल्म-बधाई हो
सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म-पैडमैन
बेस्ट एक्टर-आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विक्की कौशल (उरी)
बेस्ट ऐक्ट्रेस-कीर्ति सुरेश, महानती (तेलुगू फिल्म)
बेस्ट डायरेक्टर-आदित्य धर (उरी)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड-ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
इसके अलावा फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को सबसे पसंदीदा राज्य (फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का अवॉर्ड दिया गया है। अगर भाषाई फिल्मों की बात करें तो कई राज्यों की भाषाई फिल्मों को भी पुरस्कार मिला है।
बेस्ट पंजाबी फिल्म-हरजीता-विजय कुमार अरोड़ा
बेस्ट उर्दू फिल्म-हामिद-ऐजाज खान
बेस्ट बंगाली फिल्म-एक जे छिलो राजा-सृजीत मुखर्जी
बेस्ट राजस्थानी फिल्म-टर्टल-दिनेश एस यादव
बेस्ट मराठी फिल्म-भोंगा-शिवाजी लोटन पाटिल
बेस्ट गुजराती फिल्म-रेवा-राहुल सुरेंद्रभाई भोले, विनीत कुमार अंबुभाई कनोजिया
बेस्ट तमिल फिल्म-बारम-प्रिया कृष्णस्वामी
बेस्ट मलयालम फिल्म-सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया-जकारिया
बेस्ट तेलुगू फिल्म-महानति-नाग अश्विन
बेस्ट कन्नड़ फिल्म-नाथीचरामी-मंजुनाथ एस (मंसूरे)
बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी-दिनेश पी भोगले
बेस्ट असमिया फिल्म-बुलबुल कैन सिंग- रीमा दास
बेस्ट पंचिंगा फिल्म-इन द लैंड ऑफ पॉइजन विमिन- मंजू बोरा
बेस्ट शेरडूकपन फिल्म-मिशिंग-बॉबी शर्मा बरुआ
बेस्ट गारो फिल्म-मामा-डॉमिनिक संगमा
समारोह के बाद जावड़ेकर ने कहा कि पिछले दो महीने से ज्यूरी ने इस पर काफी मेहनत की है। मुझे विश्वास है कि उनका निर्णय बिल्कुल सही होगा। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों को देने की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान, अंधाधुन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पैडमैन
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay