spot_img

गई थानेदारी… बिहार के पांच सौ थानेदारों पर गिरी गाज, सोलह डीएसपी पर लटकी तलवार

spot_img
- Advertisement -

पटना,देशज टाइम्स। आपराधिक वारदातों को लेकर बिहार  पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा था। सूबे में बढ़ते अपराध को गंभीरता से लेते हुये इस पर पूरी तरह से रोकथाम लगाने की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। अब इस पर अमल शुरु हो गया है। पिछले चार महीनों से चल रही समीक्षा के बाद राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 500 थानेदारों को उनके सर्विस बुक के आधार पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी जिलों  के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया गया था कि वैसे थानेदारों को चिन्हित करें जो कर्तव्य में लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता के लिए बदनाम रहे हों  और इसके बावजूद किसी प्रकार थानेदारी कर रहें हों।

- Advertisement -

विभिन्न जिला के कप्तानों ने सूची बनायी जिनमें राज्य के 500 थानेदार लाइन हाजिर कर दिये गये। यही नहीं, पटना के सचिवालय थानेदार सहित 19 एसएचओ की कुर्सी शुक्रवार को छिन गयी। उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया है। गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 16 डीएसपी पर अनुशासन की तलवार लटक रही है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि तीन डीएसपी पर कार्रवाई के लिए सिफारिश कर दी गयी है। शेष 13 के कार्यों व उनके पदाधिकारियों द्वारा की गयी टिप्पणी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।गई थानेदारी... बिहार के पांच सौ थानेदारों पर गिरी गाज, सोलह डीएसपी पर लटकी तलवार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay