spot_img

NEET Paper Leak| NEET Exam | सवाल मांग रहे जवाब…NEET कैसे होगा Clean!

spot_img
- Advertisement -

NEET Paper Leak| NEET Exam | सवाल मांग रहे जवाब…NEET कैसे होगा Clean! जहां, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)-2024 के परीक्षार्थियों को आश्वस्त करते हुए आज कहा (How will NEET be clean?) कि किसी भी परीक्षार्थी के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।

- Advertisement -

NEET Paper Leak| NEET Exam|नीट परीक्षा और उसका रिजल्ट लगातार सवालों के घेरे में

मगर, नीट परीक्षा (NEET 2024) और उसका रिजल्ट लगातार सवालों के घेरे में है। पहले परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके बाद रिजल्ट में अधिक ग्रेस मार्क से NTA पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन, नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने किसी तरह की धांधली होने से इनकार किया है।

- Advertisement -

NEET Paper Leak| NEET Exam| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार या पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन, बिहार में इस मामले में हुई कार्रवाई कुछ अलग ही कहानी बयां करती नजर आ रही है। बिहार पुलिस को इस मामले में जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे। इसके साथ ही पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। अब एक आरोपी ने खुद अपनी गलती मान ली है। ऐसे में यह मामला और भी ज्यादा उलझता नजर आ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा

NEET Paper Leak| NEET Exam| सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत….आश्वस्त करना चाहता हूं कि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि नीट परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। वहीं,इस मामले से जुड़े तथ्य सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी। नीट की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल

NEET Paper Leak| NEET Exam| पूरे देशभर में 5 मई को NEET की परीक्षा आयोजित की गई थी

बिहार के साथ पूरे देशभर में 5 मई को NEET की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से ज्यादा केंडिडेट शामिल हुए थे। बिहार में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों के चलते 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 14 लोग पटना से. 4 पूर्णिया से और 1 गोपालगंज से गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपी अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। हालांकि, अब तक परीक्षा कराने वाली एजेंसी NIA इसे लेकर चुप है। ऐसे में जिस निकाय को केंद्रीय शिक्षा मंत्री विश्वसनीय बता रहे हैं, उसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

NEET Paper Leak| NEET Exam| जिन्हें प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया था और रटाया गया था

इधर, पटना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी आयुष ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया। उसने बताया कि उसे चार मई को पटना के रामा कृष्णानगर थाने के खेमनीचक के लर्न हॉस्टल में ले जाया गया था। वहां उसे प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया और याद करने के लिए कहा गया था। आयुष ने कबूल किया कि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न हू-ब-हू मिले थे। उसके साथ 20-25 अन्य परीक्षार्थी भी मौजूद थे, जिन्हें प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिया गया था और रटाया गया था।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में DM-SSP के आदेश फेल! छाता बाजार में खुलेआम सज गईं अवैध पटाखों की दुकानें

NEET Paper Leak| NEET Exam| उन्होंने नीट परीक्षा में सेटिंग की है

पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में केस नंबर 358/24 दर्ज किया था। पुलिस ने पटेल भवन की ओर से आ रही एक सफेद रंग की डस्टर गाड़ी को रोका, जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोग थे। इनकी पहचान सिकंदर यादवेन्द्र, अखिलेश कुमार और विटू कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि उन्होंने नीट परीक्षा में सेटिंग की है और पटना के विभिन्न सेंटर्स पर उनके छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इस सेटिंग में संजीव सिंह, शंकी, नीतीश और अमित आनंद भी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।