spot_img

Kanchanjunga Express Accident| कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, डिब्बों पर चढ़े डिब्बे, हवा में पतंगों की तरह लटके डिब्बे, 15 की मौत, 60 से अधिक बोगी में हैं फंसे, भयावह ट्रेन हादसा

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। दुर्घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी।

spot_img
- Advertisement -

Kanchanjunga Express Accident| Kanchan junga Express से टकराई मालगाड़ी| डिब्बों पर चढ़े डिब्बे| हवा में पतंगों की तरह लटके डिब्बे| 15 की मौत| कई बोगी में हैं फंसे| भयावह ट्रेन हादसा| जहां, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। एक मालगाड़ी ने सिग्नल पर खड़ी डाउन Kanchan junga Express (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। ये ट्रेन सियालदह (Fifteen people died in Kanchanjunga Express Accident, many trapped) आ रही थी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिल में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है।

- Advertisement -

Kanchanjunga Express Accident| 15 लोगों की मौत हो गई। 60 से ज्यादा घायल

जानकारी के अनुसार, कोलकाता से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchan junga Express) के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोगों की मौत हो गई। 60 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Kanchanjunga Express Accident| रंगापानी क्षेत्र में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी

ट्रेन को सिलीगुड़ी के रंगापानी क्षेत्र में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। रेलवे ने सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों और आपदा प्रबंधन टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। DM, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Kanchanjunga Express Accident| लगभग एक घंटे की देरी से चल रही यह एक्सप्रेस ट्रेन

लगभग एक घंटे की देरी से चल रही यह एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी में खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टकराने के कारण तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पटरी से उतर गए, जिससे उस क्षेत्र में रेल परिचालन बाधित हो गया। दुर्घटना के कारण कई अन्य ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

Kanchanjunga Express Accident| ऐसे हुआ हादसा

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कंचनंजगा एक्सप्रेस का एक कोच मालगाड़ी पर चढ़ते हुए आसमान की ओर उठ गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने धक्का मार दिया।

यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

Kanchanjunga Express Accident| घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप

कंचनजंगा एक्सप्रेस के करीब तीन बोगी पटरी से नीचे उतर गई। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की और कूच कर गए हैं। बताया जाता है कि घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी।

यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लपटों में धधका: नवादा थाना में लगी भीषण आग, मालखाना पहुंचे एसडीपीओ राजकुमार शाह!

Bhojpur Police Fire: भोजपुर जिले के आरा स्थित नवादा थाना के मालखाने में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, कई सामान जलकर नष्ट हुए।#BhojpurNews,#AraPolice,#BiharFire

Darbhanga की रीना: जाले में जमीन के लिए हैवानियत: चापाकल पर पानी भर रही महिला को पीटा, घर से 2 लाख और 2 भर...

Jale Crime News: बिहार के जाले नगर परिषद क्षेत्र में जमीन और पानी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के घर से 2 लाख रुपये नकद और 2 भर सोने के ग#JaleCrime,#BiharNews,#LandDispute

हैं तैयार हम : मुहर्रम पर दरभंगा DM-SSP का बड़ा फैसला! DJ बैन, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, जानें क्या है तैयारी

Bihar Muharram: दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रश#BiharMuharram,#DarbhangaNews,#MuharramSafety

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms