spot_img

Bihar News|Bhagalpur News| शमशान में दफन मृत बच्ची को निकालकर अस्पताल लाए परिजन…कहा Oxygen दो..

नवगछिया थाना क्षेत्र का नोनिया पट्टी। यहां के भगवाना महतो की 10 माह की बेटी हर्षिता कुमारी। पिछले दो दिनों से नवगछिया के निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। अचानक उसकी तबीयत बेहद खराब हो गई। परिजन उसे भागलपुर ले जाने लगे। बच्ची को मौत हो गई। परिजन उसे नवगछिया ले जाकर मिट्टी में दफना दिया। मगर, परिजन ओझा महिला सोनी देवी के झांसे में आ गए। सोनी ने कहा,अपनी बच्ची को मिट्‌टी से निकालकर लाओ। बेटी जिंदा है, उसे अस्पताल ले जाओ, मैं मृत बच्ची को जिंदा कर दूंगी। इसके बाद...

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur News| कब्र में दफन मृत बच्ची को निकालकर अस्पताल लाए परिजन। भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, कब्र में दफन मृत बच्ची को परिजनों ने बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। कहा, डॉक्टर साहेब यह जिंदा है। तत्काल ऑक्सीजन (Family members brought out the dead girl buried in the crematorium in Bhagalpur and brought her to the hospital) दीजिए। वैसे, कब्र से मृत बच्चों को बाहर निकालने की बात पुरानी है। जहां, नरकटियागंज नगर के बाजार समिति रोड के एक अवैध नर्सिंग होम निदान हॉस्पीटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। वहां भी दफनाए गए बच्चे को कब्र से निकाला गया था।

- Advertisement -

Bihar News|Bhagalpur News| रास्ते में ही विक्रमशिला सेतु पर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया नोनिया पट्टी निवासी भगवान महतो का दस माह का बच्चा कुछ दिनों से बीमार था। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर परिजन भागलपुर ले जाने लगे। मगर, रास्ते में ही विक्रमशिला सेतु पर उसकी मौत हो गई। लड़के के मां-बाप ने उसे वहीं दफना दिया। मुंडन भी करवा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!

Bihar News|Bhagalpur News| अस्पताल में बच्चे के मुंह में अड़हुल का फूल और जल डालकर तंत्र-मंत्र से जिंदा

जानकारी के अनुसार, इसके बाद शनिवार की सुबह झाड़ फूंक के चक्कर में पूरा परिवार फंस गया। एक भगत के कहने और दबाव पर परिजन जमीन से बच्चे को निकालकर ले आए। बच्चे का शव फूल गया था। इसके बाद उसने अनुमंडल अस्पताल में बच्चे के मुंह में अड़हुल का फूल और जल डालकर तंत्र-मंत्र से जिंदा करने का ढोंग रचा। बाद में, उसे नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

Bihar News|Bhagalpur News| झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन और उनके साथ आए ग्रामीण भड़क गए। अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।हंगामा बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने नवगछिया थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद, पुलिस ने झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की जान बचाने बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 129 डॉक्टर 24 घंटे रहेंगे तैनात!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar

बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Bihar Film Industry: बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ा उत्साह दिख रहा है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने 2024-26 के लिए 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग को मंजूरी#BiharFilmIndustry,#BiharNews,#FilmTourism

Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

Bankipur Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े दांव की तैयारी में है। पूर्व MLC प्रो. रणबीर नंदन को यहां से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है, जिसे पार्टी का 'मास्टर स्ट#BankipurElection,#BiharPolitics,#RanbirNandan