spot_img

Darbhanga News|Madhubani News| औचक मधुबनी जन संपर्क कार्यालय पहुंचे सत्येंद्र प्रसाद, कहा-गंदगी है, साफ-सफाई जरूरी है

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Madhubani News| औचक मधुबनी जन संपर्क कार्यालय पहुंचे सत्येंद्र प्रसाद, कहा-गंदगी है। साफ-सफाई जरूरी है। जहां उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद मंगलवार को जिला जन संपर्क कार्यालय (Darbhanga Deputy Director Public Relations Satyendra Prasad suddenly reached Madhubani Public Relations Office) मधुबनी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।

- Advertisement -

Darbhanga News|Madhubani News| उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद ने जिला जन संपर्क कार्यालय मधुबनी का औचक निरीक्षण किया

जानकारी के अनुसार, उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद ने जिला जन संपर्क कार्यालय मधुबनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने कार्यलय के रोकड़ पंजी,उपस्थिति पंजी सीएल आदि पंजियों का अवलोकन किया। विभागीय आदेश के आलोक में ससमय कार्य करने के कई आवश्यक निर्देश दिए।

- Advertisement -

Darbhanga News| Madhubani News| कार्यालय की साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत

उन्होंने कहा कि कार्यालय के साफ-सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यालय में लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय परिचारी आदि उपस्थित पाए गए। उन्होंने रोकड़ पंजी को अद्यतन करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत प्राप्त आवंटन को विभागीय निर्देश के आलोक में प्रचार प्रसार आदि के लिए कार्य करने के लिए जिला सूचना जन-संपर्क अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन | जानिए - कब से मिलेंगी कैसी सुविधा और टाइमिंग!

Darbhanga News| Madhubani News| कार्यालय लिपिक को अपने कार्य कलाप में अपेक्षित सुधार लाने की नसीहत

इस वित्तीय वर्ष में योजना मद में कार्य किया गया है। कार्यालय लिपिक को अपने कार्य कलाप में अपेक्षित सुधार लाने की नसीहत दी। जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि दूसरे विभाग की ओर से सूचना भवन के कुछ कमरे को अतिक्रमित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में खूनी सड़क! आम लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, बच्चे की मौत ...फिर पूसारोड-पूसा मुख्य मार्ग पर जो हुआ... पढ़िए

Darbhanga News| Madhubani News| निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यालय में आने वाले नागरिकों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के उपरांत जिला सूचना जन-संपर्क पदाधिकारी मधुबनी की ओर से उप निदेशक जन-संपर्क दरभंगा प्रमंडल दरभंगा को जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जन संपर्क कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मिगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हुई खौफनाक लूट का पुलिस ने किया फ़िल्मी स्टाइल में पर्दाफाश! दबोचा बदमाश, बाइक बरामद | पढ़िए - SDPO प्रभाकर तिवारी का क्विक एक्शन...ऐसे हुआ खुलासा!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger Hospital Negligence रेलवे अस्पताल की रूह कंपा देने वाली करतूत! बर्न मरीज को चढ़ा दिया ‘जहरीला’ सलाइन, नर्स ने कहा- ‘घर से लाऊं...

Munger Hospital Negligence: मुंगेर के जमालपुर स्थित पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में एक महिला मरीज को कई महीने पहले एक्सपायर हो चुका सलाइन चढ़ा दिया गया। भाई ने सवाल किया तो नर्स ने उल्टा उसे#MungerNews,#RailwayHospital,#BiharHealth

छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बिहार के राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को दिए कड़े निर्देश!

Bihar Universities: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने सभी विश्वविद्यालयों को एंटी-रैगिंग सेल सक्रिय रखने और मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र#BiharUniversities,#AntiRagging,#StudentSafety

सावन में बिहार वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे चला रहा मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन, नोट करें तारीख और रूट

Bihar Shravani Mela Train: रेलवे ने सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मधुपुर से नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 18 और 25 अगस#BiharShravaniMela,#ShravaniSpecialTrain,#IndianRailways

CM Samrat Chaudhary के नौकरी और आर्थिक मदद की पेशकश को भरत तिवारी के परिवार ने ठुकराया? भोजपुर में न्याय की मांग पर अड़े...

Samrat Choudhary: भोजपुर मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकारी मदद ठुकरा दी है। परिवार ने साफ कहा है कि पहले दोषियों पर कार्रवाई हो, फिर#BiharNews,#SamratChoudhary,#BhojpurEncounter