spot_img

Madhubani News| खिड़की तोड़ घर में घुसे अपराधी, लाखों की बड़ी डकैती, गृहस्वामी को पीटा

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| खिड़की तोड़ घर में घुसे अपराधी, लाखों की बड़ी डकैती, गृहस्वामी को पीटा| जहां, डकैतों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए गृहस्वामी व उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट करते जख्मी कर दिया। वहीं, ढाई से तीन लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण समेत 7 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| हथियारों लैस 5 से 6 अपराधियों ने लूटपाट, थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया

फुलपरास थाना क्षेत्र के गोढ़ीयारी गांव में गुरुवार की देर रात हथियारों लैस 5 से 6 अपराधियों ने लूटपाट करते हुए जमकर मारपीट कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि उक्त गांव में बीते गुरुवार देर रात कौशल किशोर सिंह के घर के पीछे की खिड़की को तोड़ अपराधियों ने घर के आंगन में प्रवेश किया।

- Advertisement -

Madhubani News| दलान में सो रहे गृहस्वामी के साथ भी लाठी व डंडे से मारपीट

गृहस्वामी की पत्नी से सोने चांदी के बने आभूषण ढाई से तीन लाख रूपये व बक्से में रखे 7 हजार नकद भी लूट लिए तथा उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दलान में सो रहे गृहस्वामी के साथ भी लाठी व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।गृहस्वामी ने बताया कि अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से आग्नेयास्त्र से तीन ,चार राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Bihar Right to Service Act 4 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DM Anand Sharma ने वसूली के लिए लिखा पत्र

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ पहुंच कर जांच शुरू कर दी जबकि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुधीर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गृहस्वामी श्री सिंह के लिखित बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Madhubani News| मधुबनी से टेक्निकल टीम को भी बुला लिया गया है

इस वारदात की जांच के लिए मधुबनी से टेक्निकल टीम को भी बुला लिया गया है। साथ ही, जांच की जा रही है। उधर गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी की पत्नी का इलाज दरभंगा में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार औद्योगिक इकाइयाँ: 19 नई यूनिट्स को मिली 20.04 एकड़ जमीन, 284 करोड़ का निवेश और 1200 नौकरियां

बिहार औद्योगिक इकाइयाँ: बिहार में बहार आने वाली है! औद्योगिक विकास को पंख लगने...

Darbhanga News: हेलमेट नहीं पहनोगे तो ‘ संदीप के डंडे ‘ पड़ेंगे… कटेगी बाइक चालान, 7 चालकों पर गाज, 7 हजार का जुर्माना

बाइक चालान: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस प्रशासन सख्त मूड...

Jamui News: झाझा में Railway Encroachment पर चला बुलडोजर, रेलवे की बेशकीमती जमीन खाली कराई गई

Railway Encroachment: जमुई के झाझा में रेलवे की जमीन पर दशकों से जमे अवैध...