मौसम का महाअलर्ट! चक्रवात अकवान से 7 राज्यों में तबाही, होगी भारी बारिश-आंधी-तूफान | IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए गंभीर मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराने वाला है, वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाएगा।
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।
बंगाल की खाड़ी में बना ‘अक्वान’ चक्रवात गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। यह पिछले छह घंटों के दौरान तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।
एक ओर चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है।
मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि चक्रवाती तूफान अकवान अपनी दिशा बदल चुका है और 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर तथा ओडिशा के पुरी तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
- Advertisement -
चक्रवात अकवान से इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने तटवर्ती आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ की आशंका को देखते हुए ओडिशा के पुरी में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित तूफान और भारी बारिश को देखते हुए पुरी जिला प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत गुंडिचा मंदिर को 19 से 21 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।इसके अलावा श्री जगन्नाथ मंदिर में कार्तिक मास का व्रत कर रही वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था भी 19 से 21 नवंबर तक स्थगित रहेगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से हविष्य भोजन (सात्विक आहार) का पालन करने वाली महिलाओं के लिए की गई थी।
गुरुवार, 19 नवंबर को ओडिशा के केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में विशेष रूप से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भी 19 से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात 20 नवंबर की शाम तक उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
चक्रवात के प्रभाव से 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा के गंजाम, गजपति, खुर्दा और पुरी जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तूफान के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कोहरे की भी मार
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर अब महसूस होने लगा है। बुधवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड बढ़ने के बावजूद दिल्ली की हवा में सुधार नहीं दिख रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह उत्तम नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 415 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है। इससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों, खांसी और आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है।
कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, मछुआरों को किया सावधान
गुरुवार को ओडिशा के कुछ जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में भी आंधी-तूफान वाला मौसम बना रहेगा। कोलकाता में 19 से 21 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तूफान का अलर्ट है। चक्रवाती तूफान अकवान के कारण पश्चिम बंगाल के तट के आसपास और उससे दूर समुद्र में 19 और 20 नवंबर को मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है।
Veerappa Moily: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में नरेंद्र मोदी की गिरफ्तार#VeerappaMoily,#CongressPolitics,#NarendraModi
Darbhanga School Vandalism: दरभंगा के बेनीपुर स्थित हाबीभौआर कन्या मध्यविद्यालय में दीपावली-छठ की छुट्टियों के दौरान तोड़फोड़ हुई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी, नल और विज्ञान किट#DarbhangaNews,#SchoolVandalism,#BiharCrime
Bihar Health: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। NMCH में 700 करोड़ से बेड बढ़ेंगे और PMCH में 150 बेड का नया अस्पताल तैयार है। अब कै#BiharHealth,#PatnaHospitals,#SamratChoudhary
Darbhanga News: दरभंगा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर 2026 को 358 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नागेन्द्र झा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम।#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#SamratChoudhary