spot_img

मोइली का ‘महाविस्फोट’: ‘अमित शाह के बाद जेल जाने का अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था, कांग्रेस ने बचाकर गलती की’ | पढ़िए – रास्ता साफ?

Veerappa Moily: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी तय थी, लेकिन कुछ कांग्रेसी नेताओं ने जांच रुकवा दी, जिसके नतीजे आज देश भुगत रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Veerappa Moily: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। दिए गए इस बयान में मोइली ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में अमित शाह के बाद अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था, लेकिन कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने मोदी के खिलाफ जांच रुकवा दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

वीरप्पा मोइली ने कहा है कि सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में अमित शाह जेल गए थे और अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था। वीरप्पा मोइली के मुताबिक, कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रुकवा दी थी और आज सब उसी का नतीजा भुगत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी लेकिन पार्टी के ही कुछ नेताओं ने ऐसा होने नहीं दिया।

- Advertisement -

मोइली के अनुसार, इस आंतरिक दखलअंदाजी के कारण ही कांग्रेस नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोक नहीं पाई। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब के सिलसिले पर यह बात कही, लेकिन किसी नेता का नाम नहीं लिया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ऐसा करने वालों में मनमोहन सिंह शामिल नहीं थे। मोइली ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी उस वक्त पार्टी में बदलाव चाहती थीं और इसके लिए एक कमेटी भी बनी थी, लेकिन कुछ नेताओं ने उस रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया, जिससे मोदी के सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal Air Route |नेपाल की उड़ानों को मिली आजादी! 12 साल का इंतजार खत्म, भारत खोलेगा नया एयर रूट | पढ़िए - बालेन्द्र शाह का दौरा, बनवासा और ' वनवास ' पर बड़ी खुशखबरी

‘मोदी को जेल भेजा जाता, कांग्रेस नेताओं ने बचाया’

बिहार समेत पूरे देश की राजनीति में हलचल मचाने वाले इस बयान में वीरप्पा मोइली ने पुरानी घटनाओं को याद करते हुए अमित शाह की गिरफ्तारी का जिक्र किया। उन्होंने उस समय के हालात को विस्तार से बताया:

“तब मैं कानून मंत्री था। अमित शाह को गुजरात से तड़ीपार घोषित किया गया था। उनका केस किसी और राज्य में चलना था। वह जेल जाने वाले पहले व्यक्ति थे। अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था। उनको भी जेल भेजा जाता और तड़ीपार घोषित किया जाना था।”

मोइली ने आगे बताया कि उस वक्त अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे और सोहराबुद्दीन फेक एनकाउंटर केस में उनके खिलाफ जांच चल रही थी। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “पार्टी में यही समस्या थी। नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच को हमारी ही सरकार ने रोक दिया। ऐसा मनमोहन सिंह के कहने पर नहीं हुआ था। कुछ और नेताओं ने ऐसा करवाया। हम आज भी उसकी वजह से झेल रहे हैं। अगर हमारी ही पार्टी के कुछ नेताओं ने यथास्थिति बरकरार रखने को ना कहा होता तो कांग्रेस मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी।”

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi EOU Raid |सीतामढ़ी में EOU का प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के 3 ठिकानों पर बड़ा एक्शन! बड़ी RAID | दो दर्जन वाहनों से पहुंची टीम

क्या था सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस?

सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस 26 नवंबर 2005 का है, जब गुजरात के अहमदाबाद के पास सोहराबुद्दीन शेख की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। आरोप लगे कि यह एक फर्जी एनकाउंटर था। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री थे। सोहराबुद्दीन के भाई की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस को इस मामले की जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अधिकारियों की मनमानी खत्म! अब नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, सख्त निर्देश - मनमर्जी नहीं चलेगी!

इसी केस में अमित शाह का नाम भी सामने आया। उन पर सोहराबुद्दीन के अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा। 25 जुलाई 2010 को उन्हें गिरफ्तार किया गया, हालांकि गिरफ्तारी से पहले उन्होंने गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। अक्तूबर 2010 में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन जमानत के साथ ही उन्हें गुजरात से तड़ीपार घोषित कर दिया गया। बाद में 2014 में इस केस में उन्हें बरी कर दिया गया था। वीरप्पा मोइली के इस बयान ने दशकों पुराने मामले को एक बार फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मौसम का महाअलर्ट! चक्रवात अकवान से 7 राज्यों में तबाही, होगी भारी बारिश-आंधी-तूफान | IMD की बड़ी चेतावनी

Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान अकवान, 7 राज्यों में भारी बारिश और दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को समुद्र में जाने से र#WeatherAlert,#CycloneAkwan,#IMDWarning

Darbhanga News| छुट्टियों में स्कूल पर हमला – तोड़फोड़, बच्चों की विज्ञान किट तक नहीं छोड़ी! दरभंगा में चौंकाने वाली वारदात

Darbhanga School Vandalism: दरभंगा के बेनीपुर स्थित हाबीभौआर कन्या मध्यविद्यालय में दीपावली-छठ की छुट्टियों के दौरान तोड़फोड़ हुई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी, नल और विज्ञान किट#DarbhangaNews,#SchoolVandalism,#BiharCrime

बड़ी खबर! बिहार में अब कैंसर का इलाज अपने ही राज्य में, 700 करोड़ से NMCH + PMCH में बढ़ेंगे बेड

Bihar Health: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। NMCH में 700 करोड़ से बेड बढ़ेंगे और PMCH में 150 बेड का नया अस्पताल तैयार है। अब कै#BiharHealth,#PatnaHospitals,#SamratChoudhary

दरभंगा आ रहे CM Samrat ! दिखेगा 22 नवंबर को ‘सम्राट-मास्टर स्ट्रोक’ ! 358 करोड़ की 107 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर |नागेंद्र झा स्टेडियम...

Darbhanga News: दरभंगा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर 2026 को 358 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नागेन्द्र झा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम।#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#SamratChoudhary